TODAY’S HISTORY: 02 अप्रैल का इतिहास……..भारतीय बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अजय देवगन का हुआ था जन्म………जानें और क्या-क्या हुआ था आज

दोस्तों के साथ इस समाचार को शेयर करें:

आज के दिन भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। जन्म और मृत्यु का चक्र हमेशा चलता रहता है। साल का हर दिन किसी की जन्मतिथि तो किसी की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है।

अजय देवगन जन्म- 2 अप्रॅल, 1969, नई दिल्ली, भारत भारतीय बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं। वे हिन्‍दी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। अजय देवगन को बेहतरीन अभिनय करने के लिए अपने कॅरियर में दो बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें ‘फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स’, ‘नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर’ और इसके अतिरिक्त भारत सरकार की तरफ़ से साल 2016 में ‘पद्मश्री’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे ऐसे संजीदा अभिनेता हैं, जो अपनी आँखों से सारा अभिनय कर देते हैं। वे बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास यातायात के लिए अपना निजी जेट है। अपनी अदाकारी से सब के दिल जीतने वाले अजय देवगन गंभीर अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी एक और खास बात यह है कि जब उनकी फ़िल्म रिलीज़ होती है तो ही शो में आते हैं, अन्यथा ग्लैमर की दुनिया से दूर बस अपने काम में मशगूल रहते हैं।

परिचय

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रॅल, 1969 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर से आते हैं। अजय देवगन का जन्म का नाम विशाल वीरू देवगन है। उनके पिता वीरू देवगन हिन्दी फ़िल्मों के स्टंटमैन और एक्शन फ़िल्म डायरेक्टर भी थे। अजय की माँ वीणा देवगन ने कुछ फ़िल्मों का निर्माण किया था। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम अनिल देवगन है। अजय ने स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मिट्ठी भाई कॉलेज से पूरी की थी।

विवाह

अजय देवगन ने हिन्दी सिनेमा की ही सुप्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल से विवाह किया। काजोल अपने समय की प्रसिद्ध अभिनेत्री तनूजा की पुत्री हैं। पहली बार अजय और काजोल की जोड़ी 1995 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी। 1995 में अजय देवगन और काजोल फ़िल्म ‘गुंडाराज’ के बाद से आपसी रिश्ते में दिखाई दिए। उस समय मीडिया उन्हें ‘एन अनलाइकली पेयर’ कहता था, क्योंकि उन दोनों के रंग में काफ़ी फर्क था। 24 फरवरी, 1999 को वे दोनों पारंपरिक महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से अजय देवगन के ही घर में विवाह बंधन में बंध गये।[2] अजय देवगन एक पुत्री तथा एक पुत्र के पिता हैं। पुत्री का नाम ‘न्यासा’ और पुत्र का नाम ‘युग’ है।

इसे भी पढ़ें:  CHHATTISGARH: ग्रामीणों की शिकायत पर लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव पर हुई कार्यवाही

फ़िल्मी शुरुआत

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन और माँ वीणा देवगन फ़िल्मों से जुड़े थे, इसीलिए अजय की रुचि भी फ़िल्मों की ओर गई और वे फ़िल्म निर्देशक बनने का सपना देखने लगे। अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे फ़िल्म निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कु कोहली से हुई जो उन दिनों नई फ़िल्म ‘फूल और कांटे’ के निर्माण में व्यस्त थे और एक ऐसे अभिनेता की तलाश में थे जो रूमानी भूमिका के साथ-साथ एक्शन दृश्य भी कर सके। इस दौरान उन्होंने अजय देवगन के बारे में सुना कि वे एक्शन और नृत्य करने में माहिर हैं। कुक्कु कोहली ने उनसे फ़िल्म का नायक बनने की पेशकश की। अपनी पहली ही फ़िल्म ‘फूल और काँटे’ की सफलता के बाद अजय देवगन दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। इसके बाद अजय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए।

सफलताएँ

अजय देवगन की फिल्‍म ‘फूल और कांटे’ उस समय की सबसे चर्चित सुपरहिट फ़िल्म थी। इस फिल्‍म में दो मोटर साइकिल पर पैर रखकर उनके द्वारा की गई एंट्री आज तक चर्चा का विषय बनी रहती है। इस फ़िल्म के ज़रिए अजय देवगन ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी। ‘फूल और काँटे’ के बाद आई उनकी फिल्‍म ‘जिगर’ भी हिट रही थी। इसके बाद उनकी कई फिल्‍में आईं, जिन्‍होंने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा व्‍यवसाय किया। फिल्‍म ‘हम दिल दे चुके सनम’ उनके कॅरियर का टर्निंग प्‍वाइंट रही, जिसके लिए उन्‍हें कॉफी प्रशंसा मिली। वर्ष 1999 में उन्हें महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म ‘जख्म’ और 2002 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म ‘द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। 2011 में आई उनकी फ़िल्म ‘सिंघम’ में वे एक्सन हीरो के रूप में छा गये। ये फ़िल्म सुपरहिट रही थी और इसने कारोबार भी अच्छा किया था। फिर ‘सिंघम’ का अगला पार्ट ‘सिंघम रिटर्न’ 2014 में आया। हालाँकि ये कहना ग़लत होगा कि अजय देवगन सिर्फ़ एक्सन हीरो हैं। वे लगभग हर शैली की फ़िल्मों मे परफ़ेक्ट अभिनय करते हैं। उनके अभिनय का अंदाज़ही जुदा है। उन्होंने लगभग हर शैली की फ़िल्में की हैं, चाहे एक्सन हो या रोमांटिक या कॉमेडी; सभी में अजय देवगन फिट बैठते हैं। उन्होंने लगभग सभी तरह की फ़िल्में हिट की हैं। अजय देवगन ने 100 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने कई यादगार फ़िल्में दी हैं।

इसे भी पढ़ें:  INDIA CORONA UPDATE: देश में बीते दिन मिले 7,447 नए मरीज, ओमिक्रॉन के मामले 83 हुए......391 मरीजों की मौत

पुरस्कार व सम्मान

अजय देवगन को वर्ष 1999 में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘जख्म’ और 2002 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म ‘द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। भारत सरकार द्वारा उन्हें 2016 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

आईये जानते हैं 02 अप्रैल की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, स1 जनवरीत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

2 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1984 - स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
1989 - फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 - मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न।
2001 - नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।
2007 - सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी।
2008 -
    कर्नाटक में तीन चरणों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा। रामराव समिति ने रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा तकनीकी आयोग गठित करने की सिफारिश की।
    नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले भड़की हिंसा की जांच के लिए 10 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हावर्ड बिजनेस स्कूल ने सुश्री अंजली रैना को मुंबई स्थित अपने भारत अनुसंधान केन्द्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया। 
2011- भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप, 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की।

2 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1891 - टी. बी. कुन्हा, गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी
1902 - बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ शास्त्रीय गायक
1942 - रोशन सेठ- अभिनेता
1969 - अजय देवगन - भारतीय बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं।
1935 - ए. वी. रामा राव - भारतीय रसायनशास्त्री और आविष्कारक हैं।
1881 - वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर - एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।

2 अप्रॅल को हुए निधन

1720 - बालाजी विश्वनाथ, शाहू के सेनापति धनाजी जादव ने 1708 ई. में उसे 'कारकून' (राजस्व का क्लर्क) नियुक्त किया था।
1825 - बन्धुल, एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति था।
1933 - रणजी, भारतीय क्रिकेट का जादूगर कहा जाता है और उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है।
1907 - राधाकृष्ण दास - हिंदी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के अच्छे जानकार तथा साहित्यकार थे।

2 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस


 

इसे भी पढ़ें:  MURDER CHARGE: रहस्यमय परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरी युवती, मौत............... परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

अम्बिकापुरसिटी.कॉम: हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें | ट्विटर पर हमें फॉलो करें | हमारे फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें |

 

इसे भी पढ़ें