TODAY’S HISTORY: 27 मई का इतिहास…….भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिशा जॉली का हुआ था जन्म………जानें और क्या-क्या हुआ था आज

दोस्तों के साथ इस समाचार को शेयर करें:

आज के दिन भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। जन्म और मृत्यु का चक्र हमेशा चलता रहता है। साल का हर दिन किसी की जन्मतिथि तो किसी की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में दर्ज है।

त्रिशा जॉली जन्म- 27 मई, 2003, केरल भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। बर्मिघम, इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी ने महिलाओं के डबल्स में देश के लिये कांस्य पदक जीता है। इस भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराकर कांस्य भारत की झोली में डाला।

गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला युगल का कांस्य पदक जीतने में सफल हुई हैं। गायत्री और त्रिशा ने कांस्य पदक के मुकाबले में विंडी हुआन और यू चेन की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को सीधे सेटों में 21-15, 21-18 से मात दी।
दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया। पहला सेट उन्होंने 21-15 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी दोनों ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन अंतिम दौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने वापसी की पुरजोर कोशिश की और अंतर को कम कर लिया, लेकिन गायत्री और त्रिशा ने धैर्य नहीं खोया और दूसरे सेट को 21-18 के अंतर से अपने नाम करके कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। यह भारत का 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में 22वां कांस्य पदक रहा।
पुलेला गोपीचंद ने साल 1998 में जकार्ता में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में दो पदक अपने नाम किए थे। उन्होंने पुरुषों की टीम स्पर्धा में रजत और पुरुषों की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।


आईये जानते हैं 27 मई का इतिहास की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, जनवरीत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

इसे भी पढ़ें:  TODAY'S HISTORY: 30 अप्रैल का इतिहास........भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के का हुआ था जन्म.........जानें और क्या-क्या हुआ था आज

27 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1994 - नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
1999 - बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं, विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया, सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
2005 - दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006 - इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
2008 -
    केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
    आस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन।
2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पृथ्वी 2 मिसाइल धरती से धरती पर मारक क्षमता वाली बेलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 350 किमी है। जबकि धनुष पृथ्वी मिसाइल का नौसेना संस्करण है।
    भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
2011- ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन गूगल अब भारतीय शहरों की हर गली-नुक्कड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाने जा रहा है। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।

27 मई को जन्मे व्यक्ति

2003 - त्रिशा जॉली - भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
1985 - चिराग़ जैन - जानेमाने कवि, पत्रकार तथा लेखक हैं।
1894 - पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी - ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
1954 - हेमन्त जोशी, हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक।
1957 - नितिन गडकरी - भारत के उद्योगपति और 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ राजनेता।
1938 - भालचंद्र नेमाडे - भारतीय मराठी लेखक, उपन्यासकार, कवि, समीक्षक तथा शिक्षाविद थे।
1928 - बिपिन चन्द्र - प्रसिद्ध इतिहासकार
1962 - रवि शास्त्री - प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर।
1931 - ओ. एन. वी. कुरुप - प्रसिद्ध मलयाली कवि और गीतकार थे।

27 मई को हुए निधन

2016 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
2009 - लोकनाथ मिश्रा - भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो अरुणाचल प्रदेश और असम के राज्यपाल रहे।
1994 - लक्ष्मण शास्त्री जोशी - भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।
1986 - अजय कुमार मुखर्जी - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1964 - जवाहरलाल नेहरू - भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964)
1983 - सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
1935 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1919 - कंदुकूरी वीरेशलिंगम - तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली।

इसे भी पढ़ें:  NASA: पृथ्वी के ऑर्बिट से टकराएगा बुर्ज खलीफा से भी बड़ा उल्कापिंड....... 4 मार्च को सुबह 7:59 बजे रहे सावधान!

अम्बिकापुरसिटी.कॉम: हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें | ट्विटर पर हमें फॉलो करें | हमारे फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें | हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें |

 

इसे भी पढ़ें