SURGUJA SAMBHAG: मुख्यमंत्री आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को देंगे 359.83 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात……….सीतामढ़ी-हरचौका में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 19 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास के दौरान सीतामढ़ी-हरचौका में नवनिर्मित राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

साथ श्री बघेल जिले को 359 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत के 325 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 156 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत के 160 कार्यों का लोकार्पण तथा 203 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत के 165 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 03 करोड़ रूपए की सहायता राशि के चेक और सामग्री भी वितरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सीतामढ़ी-हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 07 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में 22 करोड़ 61 लाख 12 हजार रूपए की लागत के बहरासी से सनबोरा एमपी बार्डर निर्माण कार्य, 11 करोड़ 19 लाख 11 हजार रूपए की लागत के जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के बरौता से भुमका मार्ग पर नेउर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, 4 करोड़ 54 लाख 10 हजार रूपए की लागत के बड़काबहरा से केल्हारी मार्ग पर खटम्बर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री इनके साथ ग्रामीण सड़क विकास योजना के 74.31 करोड़ रूपए की लागत के 87 कार्यों, नल जल योजना के 11.12 करोड़ रूपए के 03 कार्यों, लोक निर्माण विभाग के 42.92 करोड़ रूपए की लागत से सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के 11 कार्यों, 01 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से 45 देवगुड़ियों के निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विभागों के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इसे भी पढ़ें:   ASIAN GAMES 2023: एशियाई खेलों में भारतीय दल के कुल 655 खिलाड़ी 41 खेलों में लेंगे हिस्सा.............खेलों के कार्यक्रम पर डालिये यहाँ एक नजर

 मुख्यमंत्री जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 22.50 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम बहरासी में बनने वाले 132/33 के.व्ही. क्षमता का विद्युत उपकेन्द्र, 13.03 करोड़ रूपए की लागत से कौड़ी मार्ग से पैनारी मार्ग पर हसदेव नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, 8.81 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम किशोरी से कचोहर मार्ग पर बनिया नाला में पुल निर्माण,  4 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से बिछिया टोला से कोतबा मार्ग पर बरने नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग के 93.26 करोड़ रूपए की लागत के सड़क, पुल-पुलिया निर्माण तथा भवन निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नल जल योजना के 21.77 करोड़ रूपए की लागत के छह कार्य, 05.33 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम मट्टा, नगरी, लोहारी, भुआपाठ, त्रिशूली, कर्थराडोल, मसर्रा, रजरावल, हथवारी, झापीडोंगरी एवं एफ.सी.आई. गोदाम के विद्युतीकरण का कार्य शामिल है।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू तथा संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं लोकसभा सांसद बस्तर श्री दीपक बैज उपस्थित रहेंगे। आदिम जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, श्री चिन्तामणी महाराज, श्री विकास उपाध्याय, राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत रामसुन्दर दास, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, विधायक एवं सीजीएमएससी के संचालक श्री विनय जायसवाल, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, सदस्य श्री निखिल द्विवेदी, श्री नरेश ठाकुर, श्री अंकित बागबहरा, श्रीमती नयना गवेल, श्रीमती नीति सिंह, जिला पंचायत कोरिया अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, नगर निगम चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल सहित जिले के पंचायत प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
इसे भी पढ़ें:   PANCHANG: 19 सितंबर 2023 का पंचांग: क्या आप जानते हैं कि 10 दिनों तक ही क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी? यहां जानिए कारण ........... पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत
इसे भी पढ़ें:   PANCHANG: 19 सितंबर 2023 का पंचांग: क्या आप जानते हैं कि 10 दिनों तक ही क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी? यहां जानिए कारण ........... पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

क्या आपने इसे पढ़ा

error: Content is protected !!