WORLD CUP 2023: वनडे विश्व कप 1975 में लगे थे केवल 06 शतक……… इस बार लगे है 39……… विराट कोहली के पास है इस संस्करण में सर्वाधिक शतक के रिकॉर्ड का मौका

वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच रविवार को खेला जाएगा।भारतीय सरजमीं पर आयोजित हो रहा यह मेगा टूर्नामेंट कई मायनों में खास साबित हो रहा है।टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक इसी संस्करण में लगे हैं। अब तक टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 39 शतक लग चुके हैं।आइए इस खबर से जुड़े विस्तृत आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने जमाए सबसे ज्यादा शतक 

विश्व कप 2023 में अब तक 39 शतकों में से सबसे अधिक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (9) ने जमाए हैं।दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हैं, दोनों टीमों की ओर से अब तक 7-7 शतक लग चुके हैं। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (6) है।चौथे नंबर पर संयुक्त रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका हैं, दोनों ने ही 3-3 शतक लगाए। इंग्लैंड की ओर से 2 और बांग्लादेश-अफगानिस्तान से 1-1 शतक लगा है।

2015 संस्करण में लगे थे 38 शतक, 1979 में लगे सिर्फ 2 

इस विश्व कप से पूर्व सबसे सबसे अधिक शतक 2015 संस्करण में लगे थे।तब बल्लेबाजों ने 38 शतक जमाए थे। सबसे कम शतक 1979 में आयोजित हुए दूसरे संस्करण (2) में लगे थे।सिलसिलेवार तरीके से जाने तो अब तक 13 वनडे विश्व कप संस्करणों में 235 शतक लग चुके हैं।

1975: 6

1979: 2

1983: 8

1987: 11

1992: 8

1996: 16

1999: 11

2003: 21

2007: 20

2011: 24

2015: 38

2019: 31

2023: 39

क्विंटन डिकॉक ने जमाए इस संस्करण में सर्वाधिक शतक 

मौजूदा संस्करण में सबसे ज्यादा शतक दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने जमाए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 4 बार शतकीय पारी खेली।इस सूची में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से भारत के विराट कोहली और न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र हैं। दोनों ने 3-3 शतक जमाए।तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, डेरिल मिचेल, श्रेयस अय्यर, रासी वान डेर डुसेन और डेविड वार्नर हैं। इन सभी ने 2-2 शतक जमाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  AFCAT 2024: भारतीय वायु सेना ने तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी............ यहाँ देखें नोटिफिकेशन

रोहित के नाम है विश्व कप में सर्वाधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड 

वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड भारत के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है।रोहित अब तक 7 शतक जमा चुके हैं। विशेष रूप से उन्होंने 5 शतक तो एक ही संस्करण (2019) में जमाए थे जो एक रिकॉर्ड है।संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक शतक पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और डेविड वार्नर (6-6) ने जमाए हैं।तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से कोहली, कुमार संगाकारा और रिकी पोंटिंग (5-5) हैं।

क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!