RESPECT FOR CONTRIBUTION: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महेंद्र सिंह धोनी के योगदान को दिया सम्मान……………. इस नंबर को रिटायर करने का किया फैसला

अब कोई भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर नंबर-7 की जर्सी पहने हुए नजर नहीं आएगा। ऐसी खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महेंद्र सिंह धोनी के योगदान को सम्मान देते हुए इस नंबर को रिटायर करने का फैसला किया है।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में उनके संन्यास लेने के 3 साल बाद BCCI ने ये निर्णय लिया है।बता दें कि इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नंबर-10 को BCCI ने रिटायर किया था।

अब नंबर-7 और 10 की जर्सी में नहीं दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी 

BCCI ने तेंदुलकर की सिग्नेचर नंबर-10 जर्सी को 2017 में हमेशा के लिए रिटायर कर दिया था।इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, BCCI ने राष्ट्रीय टीम के सदस्यों, विशेषकर पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों को सूचित कर दिया है कि उनके पास तेंदुलकर और धोनी से जुड़े नंबरों का विकल्प नहीं है।ऐसे में सिर्फ इन 2 नंबरों को छोड़कर अन्य किसी भी नंबर के साथ भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतर सकते हैं।

धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 538 मैच खेले थे। उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए थे। टेस्ट में उनके नाम 1 दोहरा शतक, 6 शतक और 33 अर्धशतक दर्ज हैं।वनडे क्रिकेट में उन्होंने 350 मैचों में 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल रहे।टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 98 मैचों में 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए थे।

धोनी की कप्तानी में भारत ने जीते हैं 3 बड़े खिताब 

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप जीता था। इसके अलावा उनके नेतृत्व में ही 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में भी कब्जा जमाया था।

इसे भी पढ़ें:  SURGUJA: जांजगीर में आयोजित होने वाली है अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली........ जिले के आवेदकों के लिए प्रशासन द्वारा निःशुल्क वाहन सुविधा होगी उपलब्ध

इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!