U-19 World Cup 2024: श्रीलंका से छिन गई अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी…………..अब यहाँ होगा आयोजन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।इस बीच SLC के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, अगले साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप का आयोजन जो श्रीलंका में किया जाना था, वो अब दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।ICC ने आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है।आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

SLC का निलंबन रहेगा बरकरार

ICC ने अंडर-19 विश्व कप को श्रीलंका से दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट में प्रशासनिक अनिश्चितता को देखते हुए क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने यह कड़ा फैसला लिया है।बोर्ड की बैठक के बाद यह पता चला कि निलंबन के बावजूद श्रीलंका द्विपक्षीय क्रिकेट और ICC की प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा जारी रख सकता है। हालांकि, SLC को मिलने वाली फंडिंग को ICC द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।

क्यों किया गया था SLC को निलंबित?

वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बड़े अंतर से मिली हार (302 रन) के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था।सरकार की मानें तो यह कार्रवाई विश्व कप में प्रदर्शन के अलावा बोर्ड पर पिछले कुछ समय से मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद लिया गया था।क्रिकेट बोर्ड में सरकार के अत्यधिक दखल के बीच ICC ने SLC को निलंबित कर दिया था।

13 जनवरी, 2024 से होगी विश्व कप की शुरुआत

पूर्व में तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, अंडर-19 विश्व कप 2024 का आयोजन 13 जनवरी से 4 फरवरी के बीच खेला जाना है।लगभग इसी समय दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी-20 लीग (SA20) का दूसरा संस्करण भी खेला जाना है।हालांकि, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि उनका बोर्ड दोनों प्रतियोगिताओं को एक समय में आयोजित कराने में सक्षम है।

इसे भी पढ़ें:  2 3 5 7 STUDY METHOD: इस तरीके से कीजिये अपनी पढ़ाई...........अव्वल बने रहने में होगी मदद

2 बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है श्रीलंका

अब तक 2 बार (2000 और 2006) अंडर-19 विश्व कप श्रीलंका में सफलतापूर्वक खेला जा चुका था। दक्षिण अफ्रीका में भी यह टूर्नामेंट 2 बार (1998 और 2020) आयोजित हो चुका है।इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भारत है, जिन्होंने सर्वाधिक 5 बार (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी सबसे सफल टीम है, जो 3 बार विजेता बनी है।

error: Content is protected !!