IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिटेन किया…………..महेला जयवर्धने IPL 2025 के लिए कोच नियुक्त

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को रिटेन किया है। इसके साथ ही MI ने रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को भी बरकरार रखा है। सभी टीमों के पास अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन (रिटेंशन या RTM के माध्यम से) करने का अधिकार है।

पिछले सीजन का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस का पिछले सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। IPL 2024 में MI ने केवल 4 मैचों में जीत हासिल की और 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में MI केवल 8 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर रही। हालांकि, IPL के इतिहास में MI ने सर्वाधिक 5 खिताब जीते हैं, जो 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में हासिल हुए।

नीलामी की तैयारी
IPL 2025 से पहले होने वाली नीलामी अगले महीने के आखिरी सप्ताह में सऊदी अरब में हो सकती है। इस बार सभी टीमों के पर्स में कुल 120 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिसमें से रिटेंशन के बाद बचे हुए पैसे नीलामी में काम आएंगे। पहले 3 रिटेंशन के लिए पर्स से क्रमशः 18, 14 और 11 करोड़ रुपये काटे गए हैं, जबकि शेष 2 रिटेंशन के लिए 18 और 14 करोड़ रुपये का कटौती हुई है।

कोचिंग परिवर्तन
महेला जयवर्धने को MI ने IPL 2025 के लिए अपना नया कोच नियुक्त किया है। जयवर्धने पहले भी इस पद पर रह चुके हैं और उनकी कोचिंग में MI ने 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीती है। पिछले सीजन में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर कोच थे। जयवर्धने MI फ्रेंचाइजी की तीनों टीमों की कोचिंग और स्काउटिंग की निगरानी करते थे, जिसमें MI, MI अमीरात और MI केप टाउन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को रिटेन किया..........नवंबर में होने वाली है नीलामी 

इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!