PARIS OLYMPICS 2024: भारत ने स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक………………2-1 से जीता मुकाबला

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2 -1 से हराते हुए कांस्य पदक जीता है।यह मौजूदा पेरिस खेलों में भारत का कुल चौथा कांस्य पदक है। भारत से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए, जबकि स्पेन से मार्क मिरालेस ने इकलौता गोल किया।ओलंपिक के इतिहास में भारत की हॉकी टीम ने कुल 13वां पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

पहले हाफ में 1-1 से बराबरी पर रहा स्कोर

मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने लगातार आक्रमण किए। इसके परिणामस्वरण मैच के छठे मिनट में सुखजीत सिंह मैदानी गोल करने से चूक गए। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में असफल रही।दूसरा क्वार्टर के दौरान मैच के 18वें मिनट में मार्क मिरालेस ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग दिया।दूसरे क्वार्टर के समापन से कुछ सेकेंड पूर्व भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल कर दिया।

रोचक रहा दूसरा हाफ

मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा देखने को मिला। इस बीच भारत ने कुछ मैदानी गोल करने के असफल प्रयास किए। मैच के 33वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कार्नर पर जोरदार गोल किया और भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी।मैच के चौथे और आखिरी क्वार्टर में स्पेन की टीम ने लगातार आक्रामक किए। दूसरी तरफ भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश और डिफेन्स ने शानदार बचाव किया और मैच में कोई गोल नहीं होने दिया।

पेरिस ओलंपिक में शानदार रहा भारत का सफर

पूल-B में मौजूद भारतीय टीम ने अपने 5 में से 3 मैच जीते और 1 में शिकस्त झेली थी।भारत ने 10 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। पूल-B के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रचा था। उन्होंने साल 1972 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में 3-2 से हराया था।इसके बाद क्वार्टर-फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराने के बाद सेमीफाइनल में भारत जर्मनी से हार गया था।

इसे भी पढ़ें:  AMBIKAPUR: कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने ली शिक्षा विभाग की बैठक...............स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं पर दिए कड़े निर्देश

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक इतिहास में जीता चौथा कांस्य पदक

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का यह चौथा कांस्य पदक है। हॉकी के इतिहास में भारत ने सर्वाधिक 8 स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा भारत ने 1 रजत भी जीता है।1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक से भारतीय हॉकी टीम के सनसनीखेज प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी।उस संस्करण में मेजर ध्यान चंद के नेतृत्व में भारत ने 29 गोल किए और एक भी गोल नहीं खाया था।

टोक्यो के बाद भारत ने पेरिस में लगातार दूसरा पदक जीता

भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में सफलत हासिल की है। इससे पहले भारतीय टीम ने 1968 और 1972 में कांस्य पदक जीते थे।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!