India vs Japan: भारत पांच साल बाद एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा……..सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हराया

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने जापान को 5-0 से हरा दिया। दोनों टीमें चेन्नई के मेयर राधाकृष्णनन स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। भारत ने इस जीत के साथ ही फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब वह खिताबी मुकाबले में मलयेशिया से 12 अगस्त को खेलेगा। मलयेशिया ने पहले सेमीफाइनल में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराया था।
भारत 2016 से फाइनल में नहीं पहुंचा था । उसने 2011 और 2016 में खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी और ट्रॉफी पर कब्जा किया था। आपको बता दें की जापान 2021 में उपविजेता था।
आज से पहले भारत और जापान के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 27 मैच जीते हैं। तीन मुकाबलों में जापान को जीत मिली है। चार मैच ड्रॉ रहे हैं। रिकॉर्ड भले ही टीम इंडिया के पक्ष में हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक देश के खिलाफ ही जीत हासिल नहीं कर पाई है और वह है जापान। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला ड्रॉ रहा था।
आज का आंखों देखा हाल
आज भारत और जापान के बीच सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक अंदाज में शुरू हुआ। दोनों टीमों ने लगातार हमले किए, लेकिन मैच में अब तक एक भी गोल नहीं हुआ है। पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। पांचवें मि्नट में हार्दिक ने अच्छा मूव बनाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
भारत के लिए मैच का पहला गोल आकाशदीप ने किया। उन्होंने 19वें मिनट में हार्दिक के पास पर शानदार तरीके से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। भारत मैच में अब 1-0 से आगे हो गया है।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया है। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। इस गोल के साथ ही भारतीय टीम मैच में अब 2-0 से आगे हो गई है।
दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने के बाद भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए तीसरा गोल मंदीप सिंह ने किया। उन्होंने पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के शानदार शॉट को गोलपोस्ट की ओर धकेल दिया। भारत को इससे 3-0 की बढ़त मिल गई। तीसरा गोल भले ही मंदीप के नाम गया हो, लेकिन इसका पूरा श्रेय मनप्रीत को जाता है। उन्होंने शानदार टाइमिंग से गोलपोस्ट को निशाना साधकर तेज तर्रार शॉट लगाया। इसे रोकना जापान के खिलाड़ियों के लिए मुश्किल भरा था। बाकी का काम मंदीप ने गोलपोस्ट के करीब किया।
भारत के मैच का चौथा गोल तीसरे क्वार्टर में आया। तीसरे क्वार्टर के बाद भारतीय टीम मैच में 4-0 से आगे रही। चौथा गोल सुमित ने किया।
भारत ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की। उसने 51वें मिनट में पांचवां गोल दाग दिया। हरमनप्रीत ने शमशेर को पास किया। शमशेर ने कार्ती को गेंद दिया और कार्ती ने गोलकीपर को छकाते हुए शानदार गोल कर दिया।

- संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोजगार की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- शिक्षा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
