PARIS OLYMPICS 2024: भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया……………. सेमीफाइनल में बनाई जगह

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। उसने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। फुल टाइम तक मैच 1-1 की बराबरी पर था।इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को ही क्वार्टरफाइनल में हराया था और सेमीफाइनल में पहुंचे थे।भारतीय टीम लगातार दूसरे ओलंपिक में सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत के लिएआइए मुकाबले पर एक नजर डालते हैं।

पहले हाफ के खेल पर एक नजर 

पहले क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन अमित रोहिदास की शानदार डिफेंस के कारण वह गोल नहीं दाग पाए।गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भी कई बचाव किए। भारत ने पहले क्वार्टर में 1 भी गोल नहीं दागा।दूसरे क्वार्टर में अमित को रेड कार्ड मिला और वह मुकाबले से बाहर हो गए। इसके बाद हरमनप्रीत ने 21वें मिनट में शानदार गोल दागा।ली मॉर्टन ने ग्रेट ब्रिटेन की वापसी कराई और स्कोर 1-1 कर दिया।

दूसरे हाफ के खेल में क्या हुआ?

तीसरे क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन ने फिर जोरदार आक्रमण किए, उन्हें पेनल्टी कॉर्नर भी जल्दी-जल्दी मिले, लेकिन श्रीजेश ने उन्हें गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। भारत के पास ज्यादा गेंद नहीं रही, वह आक्रमक भी नहीं लगे।दोनों टीमों की तरफ से 1 भी गोल नहीं आया और स्कोर 1-1 से ही बराबर रहा।चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रमण तो किए, लेकिन गोल कोई नहीं कर पाया। समय खत्म होने के कारण मुकाबला शूटआउट में गया।

पेनल्टी शूटआउट में क्या हुआ?

पेनल्टी शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन ने पहले 2 गोल दागे, लेकिन वह तीसरा शॉट गोल-पोस्ट में नहीं भेज पाए। चौथे शॉट में श्रीजेश ने कमाल का बचाव किया। भारत के लिए शूटआउट में हरमनप्रीत, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने दागा।

इसे भी पढ़ें:  AMBIKAPUR: फिर आसमां छूने को तैयार अंबिकापुर के माउंटेन मैन...................15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी पर फहराएंगे तिरंगा

ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद दी मात 

पूल-B के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रचा था। उन्होंने साल 1972 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में 3-2 से हराया था।भारत की ओर से अभिषेक ने 1 गोल और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए थॉमस क्रेग और ब्लेक गोवर्स ने गोल किया था।पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 2-0 भारत के पक्ष में था। कंगारू टीम ने दूसरे हाफ में वापसी की, लेकिन मैच नहीं जीत पाए।

हरमनप्रीत ने दागे सबसे ज्यादा गोल 

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत अब पेरिस ओलंपिक 2024 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस ओलंपिक में 7 गोल दागे हैं। ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम के ब्लेक गोवर्स ने भी इस ओलंपिक में 7 गोल अपने नाम किए हैं।

लगातार दूसरे पदक से सिर्फ 1 जीत दूर 

अब भारतीय टीम को पेरिस ओलंपिक में पदक के लिए सिर्फ 1 जीत की जरूरत है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक जीतकर हॉकी में 41 साल का ओलंपिक पदक का सूखा खत्म किया था।भारतीय टीम ने जर्मनी को एक रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया था। इससे पहले भारत ने आखिरी बार 1980 में हॉकी में ओलंपिक पदक जीता था।भारत ने पुरुष हॉकी में 8 ओलंपिक स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते हैं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!