PARIS OLYMPIC 2024: आज पेरिस ओलंपिक के तीसरे दिन मेडल जीत सकता है भारत……………….इन खेलों पर टिकी फैंस की निगाहें

पेरिस ओलंपिक 2024 का दूसरा दिन भारत के लिए अच्छा रहा। भारत की मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी हैं।इस सफलता के बाद अब 29 जुलाई को निशानेबाजी, बैडमिंटन, हॉकी और तीरंदाजी में भारत के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे।आइए 29 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों के कार्यक्रम पर नजर डालते हैं

दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे बैडमिंटन के युगल मुकाबले

सोमवार को बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल मुकाबले में जर्मनी के लैम्सफस मार्क और सेडेल मार्विन की जोड़ी से भिड़ेंगे। यह मैच दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।इसके बाद दोपहर 12:50 बजे से तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी को जापान की नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा से भिड़ना है। इस मैच में समय बदला जा सकता है।

जर्मनी के शटलर से भिड़ेंगे सेन 

पुरुषों के एकल मुकाबले में भारत के लक्ष्य सेन बेल्जियम के जूलियन कैरैगी से भिड़ेंगे। यह मैच शाम 5;30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि सेन ने अपने पहले मैच में ग्वाटेमल के कॉर्डन केविन को सीधे गेम में हराया था।

पदक के लिए चुनौती पेश करेगी रमिता 

निशानेबाजी में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में भारत की 2 टीमें हिस्सा लेंगी। मनू भाकर और सरबजोत सिंह पहली टीम में और रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा दूसरी टीम के रूप में इस उतरेंगी। ये स्पर्धा भारतीय समयानुसार 12:45 बजे से शुरू होंगी।इसके बाद 1 बजे से पृथ्वीराज तोंडईमान ट्रैप मैन स्पर्धा में क्वालिफिकेशन में खेलते दिखेंगे।रमिता जिंदल 1 बजे से ही 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेगी।

इसे भी पढ़ें:  PSSOU BILASPUR: प्री. बी.एड./प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी.................इस तरह कर सकते है दावा आपत्ति

हॉकी और तीरंदाजी के भी होंगे मुकाबले

शाम 4:15 बजे से भारतीय पुरुष हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला करेगी। बता दें कि अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने रोचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था।इसके बाद तीरंदाजी में पुरुषों की टीम क्वार्टरफाइनल में भिड़ेगी। भारत से धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव और तरुणदीप रॉय टीम में चुनौती पेश करेंगे।शाम 5:45 से तीरंदाजी का यह मैच शुरू होना है।

रात 11:30 बजे होगा टेबल टेनिस का मुकाबला

रात 11:30 बजे टेबल टेनिस में महिला एकल में भारत की श्रीजा अकुला का सामना जेंग जियान से होगा। इन खेलों में अकुला ने अपने पहले मैच में स्वीडन की क्रिस्टीना कालबर्ग को सीधे गेमों में 11-4, 11-9, 11-7, 11-8 से हराया था।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!