BIG DECISION OF ICC:श्रीलंका क्रिकेट को बड़ा झटका……………ICC ने तत्काल प्रभाव से सदस्यता भंग की…………इस बड़ी वजह से मिली सजा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने इस मामले में यह कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि पिछले कुछ समय से क्रिकेट बोर्ड में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा था।हाल ही में खेल मंत्री ने वनडे विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के चलते बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था।आइए इस खबर के बारे में जानते हैं।

ICC ने लिया बड़ा फैसला

ICC ने अपने बयान में क्या कहा?

मामले में ICC ने बयान जारी कर कहा, “ICC बोर्ड ने आज आयोजित बैठक निर्णय लिया कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है। श्रीलंका बोर्ड अपने कामकाज को स्वतंत्र रूप से चलाने में सक्षम नहीं है। वह देश में सरकार के दखल के बिना क्रिकेट के प्रशासन और नियमन जैसी जिम्मेदारियां निभाने में नाकाम रहा है। निलंबन की शर्तें ICC बोर्ड द्वारा आने वाले समय में तय की जाएंगी।”

भारत से हार के बाद बौखला गई थी श्रीलंका सरकार 

वनडे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बड़े अंतर से मिली हार (302 रन) के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सोमवार को बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था।सरकार की मानें तो यह कार्रवाई विश्व कप में प्रदर्शन के अलावा बोर्ड पर पिछले कुछ समय से मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद लिया गया।सरकार ने इसके साथ ही पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा को नया अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था।

इसे भी पढ़ें:  GOOGLE WALLET: गूगल वॉलेट में आया एक नया फीचर...............जान कर हो जायेगें हैरान

कोर्ट ने सरकार के फैसले को माना था मनमाना 

इस मामले में नाटकीय मोड़ तब आया जब कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फिर से बोर्ड की सदस्यता बहाल कर दी।इसके अलावा कोर्ट ने बोर्ड के सभी अधिकारियों की सदस्यता भी बहाल कर दी थी।इस मामले में अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी, जिसमें अहम फैसला सुनाया जा सकता है।कोर्ट ने माना था कि सरकार ने क्रिकेट बोर्ड को मनमाने तरीके से बर्खास्त किया था जो नीति विरुद्ध था।

खेल मंत्री ने लगाए थे बोर्ड पर ये आरोप 

रणसिंघे ने इस पूरे मामले में ICC के पूर्ण सदस्यों को भी पत्र लिखा था और आपसी समझ और समर्थन की मांग की थी।उन्होंने आरोप लगाए थे कि बोर्ड खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक मुद्दों, भ्रष्टाचार, वित्तीय कदाचार और मैच फिक्सिंग के आरोपों की शिकायतों से घिरा हुआ है।रणसिंघे ने भ्रष्टाचार की जांच भी शुरू की थी। इसके बाद ICC ने उन्हें इसे वापस लेने पर मजबूर किया था और राजनीतिक हस्तक्षेप माना था।

भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में क्या हुआ था? 

विश्व कप के 33वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारत से हुआ था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 357/8 रन बनाए थे।लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी श्रीलंका 19.4 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज (12) ने सबसे अधिक रन बनाए थे।इस मुकाबले के बाद श्रीलंका को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ भी सोमवार को हार का सामना करना पड़ा।

श्रीलंका ने जीते 9 में से सिर्फ 2 मुकाबले 

वनडे विश्व कप 2023 में अपने अभियान के दौरान श्रीलंका ने 9 मुकाबले खेले, लेकिन टीम केवल 2 मैच जीत पाई, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।10 टीमों की अंक तालिका में श्रीलंका 4 अंक और -1.419 की नेट रन रेट के साथ 9वें नंबर पर रही।हैरानी की बात ये रही कि श्रीलंका सिर्फ अंतिम पायदान पर काबिज नीदरलैंड से सिर्फ एक नंबर ऊपर है। हालांकि, इतने ही मैच नीदरलैंड ने भी जीते हैं।

इसे भी पढ़ें:  SURGUJA ASSEMBLY ELECTION 2023: बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग कर लोकतंत्र के महापर्व में लिया हिस्सा.............. जानिये जिले की तीनों विधानसभा में कैसा रहा होम वोटिंग के आकड़ें

क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!