ASIAN GAMES 2023: एशियाई खेलों में भारतीय दल के कुल 655 खिलाड़ी 41 खेलों में लेंगे हिस्सा………….खेलों के कार्यक्रम पर डालिये यहाँ एक नजर

इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

एशियाई खेल का 19वां संस्करण 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के हांगझोऊ में खेला जाएगा।इस बार भारतीय दल के कुल 655 खिलाड़ी 61 में से 41 खेलों में हिस्सा लेंगे। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम (पुरुष और महिला दोनों) पहली बार इन खेलों में प्रतिस्पर्धा करती हुई नजर आएगी।आइए आगामी खेलों के लिए भारतीय दल और उनसे जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

68 एथलीट करेंगे ट्रैक एंड फील्ड में भारत का प्रतिनिधित्व 

ट्रैक एंड फील्ड में भारत से कुल 68 एथलीट हिस्सा लेंगे, जो किसी एक खेल में भारत का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व होगा। बता दें कि एथलेटिक्स 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर सबकी नजरें होंगी। वह निश्चित तौर पर स्वर्ण पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज ने 2018 में जकार्ता में आयोजित हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।

पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम लेगी एशियाई खेलों में हिस्सा 

पहली बार एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। पुरुषों की प्रतियोगिता 28 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच होगी, जबकि महिलाएं 19 सितंबर से 28 सितंबर के बीच खेलेंगी।सभी मैच टी-20 प्रारूप में झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में आयोजित किए जाएंगे।पुरुष टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे, जबकि महिला क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालती हुई नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें:   EMPLOYMENT FAIR 2023: रायपुर में रोजगार मेला 12वीं पास आवेदन करे

इन खिलाड़ियों से भी होंगी पदक की आस 

नीरज के अलावा, भारत की 2 बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पुनिया और भारोत्तोलक मीराबाई चानू जैसे बड़े नाम अपने-अपने खेलों में चमक बिखेरेंगे।मुक्केबाज शिव थापा और टेबल टेनिस के दिग्गज अचंता शरथ कमल भी चुनौती पेश करेंगे।हाल ही में शतरंज विश्व कप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले आर प्रगनानंद भी खेलते हुए नजर आएंगे।

जकार्ता में आयोजित हुआ था पिछला संस्करण 

19वें एशियाई खेल मूल रूप से 2022 के लिए निर्धारित थे, लेकिन चीन में कोरोना वायरस के कहर के बाद इन्हे 2023 के लिए स्थगित कर दिया गया।इससे पहले जकार्ता में पिछला संस्करण आयोजित किया था जहां भारत ने 570 खिलाड़ियों का दल भेजा था।भारत ने जकार्ता खेलों में कुल 70 पदक (16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक) जीते थे। यह एशियाई खेलों में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

खेलों के कार्यक्रम पर एक नजर (1/7)

तीरंदाजी: 1-7 अक्टूबर, 10 स्पर्धाएं
कलात्मक जिम्नास्टिक: 24-29 सितंबर, 14 स्पर्धाएं
कलात्मक तैराकी: 6-8 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
एथलेटिक्स: 29 सितंबर – 5 अक्टूबर, 48 स्पर्धाएं
बैडमिंटन: 28 सितंबर – 7 अक्टूबर, 7 स्पर्धाएं
बास्केटबॉल (5×5): 26 सितंबर – 6 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
बास्केटबॉल (3×3): 25 सितंबर – 1 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
बेसबॉल: 26 सितंबर – 7 अक्टूबर, 1 स्पर्धा

इसे भी पढ़ें:   HEALTH INSURANCE: डायबिटीज और बीपी के रोगी अपनाएं ये तरीके.............कम प्रीमियम पर मिलेगा स्वास्थ्य बीमा

खेलों के कार्यक्रम पर एक नजर (2/7)

मुक्केबाजी: 24 सितंबर – 5 अक्टूबर, 13 स्पर्धाएं
ब्रेकिंग: 6-7 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
बीच वॉलीबॉल: 19-28 सितंबर, 2 स्पर्धाएं
ब्रिज: 27 सितंबर – 6 अक्टूबर, 3 स्पर्धाएं
क्रिकेट: 19 सितंबर – 7 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
शतरंज: 24 सितंबर – 7 अक्टूबर, 4 स्पर्धाएं
कैनो स्लैलम: 5-7 अक्टूबर, 4 स्पर्धाएं
कैनो स्प्रिंट: 30 सितंबर – 3 अक्टूबर, 12 स्पर्धाएं

खेलों के कार्यक्रम पर एक नजर (3/7)

साइक्लिंग BMX रेसिंग: 1 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
साइक्लिंग MTB: 25 सितंबर, 2 स्पर्धाएं
साइक्लिंग रोड: 3-5 अक्टूबर, 4 स्पर्धाएं
साइक्लिंग ट्रैक: 26-29 सितंबर, 12 स्पर्धाएं
गोताखोरी: 30 सितंबर – 4 अक्टूबर, 10 स्पर्धाएं
ड्रैगन बोट: 4-6 अक्टूबर, 6 स्पर्धाएं
घुड़सवारी: 26 सितंबर – 6 अक्टूबर, 6 स्पर्धाएं
ईस्पोर्ट्स: सितंबर: 24 – 2 अक्टूबर, 7 स्पर्धाएं
फुटबॉल: सितंबर 19-27, 2 स्पर्धाएं

खेलों के कार्यक्रम पर एक नजर (4/7)

तलवारबाजी: 24-29 सितंबर, 12 स्पर्धाएं
गोल्फ: 28 सितंबर – 1 अक्टूबर, 4 स्पर्धाएं
हॉकी: 24 सितंबर – 7 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
हैंडबॉल: 24 सितंबर – 5 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
जूडो: 24-27 सितंबर, 15 स्पर्धाएं
जू-जित्सु: 5-7 अक्टूबर, 8 स्पर्धाएं
कबड्डी: 2-7 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
कराटे: 5-8 अक्टूबर, 14 स्पर्धाएं
कुराश: 30 सितंबर – 2 अक्टूबर, 7 स्पर्धाएं
मैराथन तैराकी: 6-7 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं

खेलों के कार्यक्रम पर एक नजर (5/7)

मॉडर्न पेंटाथलॉन: 20-24 सितंबर, 2 स्पर्धाएं
रिदमिक जिमनास्टिक्स: 6-7 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
रग्बी सेवन्स: 24-26 सितंबर, 2 स्पर्धाएं
रोइंग: 20-25 सितंबर, 14 स्पर्धाएं
रोलर स्केटिंग: 30 सितंबर – 7 अक्टूबर, 10 स्पर्धाएं
नौकायन: 21-27 सितंबर, 14 स्पर्धाएं
सेपकटकरा: 24 सितंबर – 7 अक्टूबर, 6 स्पर्धाएं
शूटिंग: 24 सितंबर – 1 अक्टूबर, 33 स्पर्धाएं
स्केटबोर्डिंग: 24-27 सितंबर, 4 स्पर्धाएं

इसे भी पढ़ें:   SURGUJA SAMBHAG: मुख्यमंत्री आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को देंगे 359.83 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात..........सीतामढ़ी-हरचौका में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

खेलों के कार्यक्रम पर एक नजर (6/7)

स्क्वैश: 26 सितंबर – 5 अक्टूबर, 5 स्पर्धाएं
सॉफ्ट टेनिस: 3-7 अक्टूबर, 5 स्पर्धाएं
सॉफ्टबॉल: 26 सितंबर – 2 अक्टूबर, 1 स्पर्धाएं
तैराकी: 24-29 सितंबर, 41 स्पर्धाएं स्पोर्ट
क्लाइंबिंग: 3-7 अक्टूबर, 6 स्पर्धाएं
तायक्वोंडो: 24-28 सितंबर, 13 स्पर्धाएं
टेनिस: 24-30 सितंबर, 5 स्पर्धाएं
टेबल टेनिस: 22 सितंबर – 2 अक्टूबर, 7 स्पर्धाएं
ट्रैम्पोलिन जिमनास्टिक्स: 2-3 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं

खेलों के कार्यक्रम पर एक नजर (7/7)

ट्रायथलॉन: 29 सितंबर – 2 अक्टूबर, 3 स्पर्धाएं
वॉलीबॉल: 19 सितंबर – 7 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
वाटर पोलो: 25 सितंबर – 7 अक्टूबर, 2 स्पर्धाएं
भारोत्तोलन: 30 सितंबर – 7 अक्टूबर, 14 स्पर्धाएं
कुश्ती: 4 अक्टूबर – 7, 18 स्पर्धाएं
वेइकी (गो) 24 सितंबर – 3 अक्टूबर, 3 स्पर्धाएं
वुशु: 24-28 सितंबर, 15 स्पर्धाएं
जियांग्की: 28 सितंबर – 7 अक्टूबर, 3 स्पर्धाएं

इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
इसे भी पढ़ें:   SURAJPUR: जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम ) विद्यालयों में रिक्त पदों हेतु जारी हुआ विज्ञापन.............यहाँ देखें नोटिफिकेशन

क्या आपने इसे पढ़ा

error: Content is protected !!