PANCHANG: 15 सितंबर 2023 का पंचांग: गणेश चतुर्थी के दिन जरूर करें ये काम, मनचाही मुराद होगी पूरी ……….. पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।
आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र है। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। आज ,शुक्रवार है।
आज राहुकाल 10:20 से 11:52 तक है। इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।
आज का पंचांग (अंबिकापुर)
दिनांक | 15 सितंबर 2023 |
माह | श्रावण |
तिथि | अमावस्या |
पक्ष | कृष्ण |
दिवस | शुक्रवार |
नक्षत्र | उत्तर फाल्गुनी |
करण | किंस्तुध्न |
सूर्योदय | 05:44:40 |
सूर्यास्त | 18:00:02 |
सूर्य राशि | सिंह |
चन्द्र राशि | सिंह |
मुहूर्त (अंबिकापुर)
शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 11:28 से 12:17 तक |
राहु काल | 10:20 से 11:52 तक |
हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। वर्ष 2023 में 19 सितंबर 2023 मंगलवार के दिन गणेश चतुर्थी के साथ बप्पा का आगमन होगा। अनंत चतुर्दशी यानी 28 सितंबर 2023 गुरुवार के दिन बप्पा का विसर्जन किया जाएगा।
गणेश भगवान अपने भक्तों के सभी कष्टों को हरते हैं इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता गणेश भी कहा जाता है। सिंतबर से भाद्रपद का महीने की शुरुआत हो चुकी है। भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणपति जी का आगमन होता है। ऐसे में आप गणेश चतुर्थी पर कुछ विशेष उपायों द्वारा आप अपनी मनचाही मुराद पूरी कर सकते हैं।
करे दूर्वा का ये उपाय
दूर्वा गणेश भगवान को अति प्रिय है। उनकी पूजा में दूर्वा का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप दूर्वा की 11 गांठ और एक हल्दी की गांठ लेकर उसे पीले कपड़े में बांध दें। इसके बाद गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक इसकी पूजा करें। इसके बाद इस कपड़े को अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।
धन लाभ के लिए उपाय
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सुबह स्नान करने के बाद भगवान गणेश को गुड़ में देसी घी मिलाकर भोग लगाएं। इसके बाद इसे किसी गाय को खिला दें। ऐसा करने से व्यक्ति के लिए धन आदि योग बनते हैं। वहीं, गणेश चतुर्थी के दिन गुड़ से छोटी-छोटी 21 गोलियां बनाकर गणेश मंदिर में दूर्वा के साथ इन गोलियों को अर्पित करने से मनचाही इच्छा पूरी होती है।

- संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोजगार की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- शिक्षा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
