PANCHANG: 28 सितम्बर 2024 का पंचांग………अक्तूबर में आने वाले है नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे बड़े त्योहार……….पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है।
पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।
आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज आश्लेषा नक्षत्र है। आज शनिवार है। आज राहुकाल 08:48 से 10:18 तक हैं। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।
आज का पंचांग (अंबिकापुर)
दिनांक | 28 सितम्बर 2024 |
दिवस | शनिवार |
माह | आश्विन |
पक्ष | कृष्ण |
तिथि | एकादशी |
सूर्योदय | 05:48:20 |
सूर्यास्त | 17:48:07 |
करण | बालव |
नक्षत्र | आश्लेषा |
सूर्य राशि | कन्या |
चन्द्र राशि | कर्क |
मुहूर्त (अंबिकापुर)
शुभ मुहूर्त- अभिजित | 11:24 से 12:11 तक |
राहुकाल | 08:48 से 10:18 तक |
कुछ दिनों में अक्तूबर माह की शुरुआत होने वाली है। यह अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना है, जबकि हिंदू कैलेंडर में इसे सातवां माह माना जाता है। इस महीने में आश्विन और कार्तिक दोनों माह पड़ते हैं। हिंदू धर्म में इसे सभी माह में अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि अक्तूबर माह से त्योहारों की शुरुआत होती हैं, और शादी विवाह जैसे शुभ मांगलिक कार्यक्रमों के मुहूर्त बनते हैं। इस बार माह की शुरुआत में ही नवरात्रि जैसा बड़ा पर्व मनाया जाएगा, जिसके बाद दशहरा है। फिर करवा चौथ, धनतेरस से लेकर दिवाली जैसे सभी त्योहार इस माह में मनाए जाएंगे। ऐसे में आइए इस माह के व्रत-त्योहारों की संपूर्ण लिस्ट के बारे में जानते हैं।
अक्तूबर व्रत-त्योहार लिस्ट
- 02 अक्तूबर 2024- अश्विन अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या, गांधी जयंती, सूर्य ग्रहण
- 03 अक्तूबर 2024- शरदीय नवरात्रि और घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
- 06 अक्तूबर 2024- विनायक चतुर्थी
- 08 अक्तूबर 2024- स्कंद षष्ठी
- 09 अक्तूबर 2024- कल्परम्भ
- 10 अक्तूबर 2024- नवपत्रिका पूजा, सरस्वती पूजा
- 11 अक्तूबर 2024- दुर्गा महा नवमी पूजा और दुर्गा महा अष्टमी पूजा, संधि पूजा
- 12 अक्तूबर 2024- दशहरा, शरद नवरात्रि का पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी
- 13 अक्तूबर 2024- पापांकशा एकादशी
- 14 अक्तूबर 2024- वैष्णव पापांकुशा एकादशी
- 15 अक्तूबर 2024- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- 16 अक्तूबर 2024- कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
- 17 अक्तूबर 2024- वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती, तुला संक्रांति, आश्विन पूर्णिमा व्रत
- 18 अक्तूबर 2024- कार्तिक मास आरंभ
- 20 अक्तूबर 2024- संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ
- 24 अक्तूबर 2024- अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 28 अक्तूबर 2024- रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
- 29 अक्तूबर 2024- धनतेरस, यम दीपम, और प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 30 अक्तूबर 2024- मासिक शिवरात्रि, काली चौदस, हनुमान पूजा
- 31 अक्तूबर 2024- नरक चतुर्दशी