PANCHANG: 28 नवंबर 2023 का पंचांग………दिसंबर महीने में आएंगे ये खास व्रत-त्योहार……….पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत
पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की प्रथमा है व रोहिणी नक्षत्र है। आज मंगलवार है। आज राहुकाल 14:27 से 15:48 तक हैं। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।
आज का पंचांग (अंबिकापुर)
दिनांक | 28 नवंबर 2023 |
दिवस | मंगलवार |
माह | मार्गशीर्ष |
पक्ष | कृष्ण पक्ष |
तिथि | प्रथम |
सूर्योदय | 06:20:28 |
सूर्यास्त | 17:09:09 |
करण | कौलव |
नक्षत्र | रोहिणी |
सूर्य राशि | वृश्चिक |
चन्द्र राशि | वृषभ |
मुहूर्त (अंबिकापुर)
शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 11:23 से 12:07 तक |
राहुकाल | 14:27 से 15:48 तक |
कुछ ही दिनों में साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर आने वाला है। साल खत्म होने के साथ-साथ दिसंबर महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। हिंदू धर्म में हर त्योहार का अपना अलग महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर में ही मार्गशीर्ष माह में शुरू हो जाएगा। 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह की चतुर्थी तिथि मनाई जाएगी। आइए, जानते हैं कि दिसंबर माह में कौन-से व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं।
दिसंबर माह के व्रत त्योहार
तिथि | दिन | व्रत और त्योहार |
05 दिसंबर | मंगलवार | कालाष्टमी, कालभैरव जयंती |
08 दिसंबर | शुक्रवार | उत्पन्न एकादशी |
10 दिसंबर | रविवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
11 दिसंबर | सोमवार | मासिक शिवरात्रि |
12 दिसंबर | मंगलवार | अमावस्या, भौमवती अमावस्या, गौरी तपो व्रत |
16 दिसंबर | शनिवार | धनु सक्रांति, वरद चतुर्थी |
17 दिसंबर | रविवार | विवाह पंचमी |
20 दिसंबर | बुधवार | दुर्गाष्टमी व्रत |
22 दिसंबर | शुक्रवार | गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी |
23 दिसंबर | शनिवार | वैकुण्ठ एकादशी |
24 दिसंबर | रविवार | अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
25 दिसंबर | सोमवार | क्रिसमस, रोहिणी व्रत |
26 दिसंबर | मंगलवार | मार्गशीष पूर्णिमा, सत्य व्रत, अन्नपूर्णा जयंती, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा |
30 दिसंबर | शनिवार | संकष्टी गणेश चतुर्थी |
'इस लेख में निहित जानकारी को विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'