PANCHANG: 19 सितम्बर 2024 का पंचांग…………अश्विन मास प्रारंभ………..आएंगे नवरात्रि समेत कई व्रत-त्योहार…….…पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज रेवती नक्षत्र है। आज गुरुवार है। आज राहुकाल 13:22 से 14:53 तक हैं। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

आज का पंचांग (अंबिकापुर)

दिनांक19 सितम्बर 2024
दिवसगुरुवार
माहआश्विन
पक्षकृष्ण
तिथिद्वितीया
सूर्योदय05:46:08
सूर्यास्त17:55:13
करणतैतुल
नक्षत्ररेवती
सूर्य राशिकन्या
चन्द्र राशिमीन

मुहूर्त (अंबिकापुर)

शुभ मुहूर्त- अभिजित 11:26 से 12:15 तक
राहुकाल 13:22 से 14:53 तक

इस साल 18 सितंबर से अश्विन मास प्रारंभ हो गया है, जो कि 17 अक्टूबर तक चलेगा। आश्विन माह हिंदू कैलेंडर का सातवां महीना माना जाता है। आश्विन माह का आरंभ पितृपक्ष से होता है और इसके बाद नवरात्रि और दशहरा पर्व मनाए जाएंगे। आश्विन माह में पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहते हैं। अश्विन में पितरों की पूजा के लिए भी 15 दिन विशेष माने गए हैं, जिसे पितृ पक्ष कहा जाता है। इस माह की पूर्णिमा के दिन अश्विनी नक्षत्र होता है इसलिए इसे आश्विन महीना के नाम से जाना जाता है। आश्विन माह में इंदिरा एकादशी, जीतिया व्रत, नवरात्रि, दशहरा आदि व्रत त्योहार कब आएंगे यहां जानें पूरी लिस्ट।

इसे भी पढ़ें:  IND vs BAN TEST 1: भारत बांग्लादेश पहले टेस्ट का आज होगा आगाज..................जानिए कैसा है चेन्नई की पिच का मिजाज? 

आश्विन माह 2024 व्रत त्योहार लिस्ट

  • 18 सितंबर 2024, बुधवार अश्विन मास प्रारंभ
  • 21 सितंबर 2024, शनिवार विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
  • 24 सितंबर 2024, मंगलवार कालाष्टमी, मासिक कालाष्टमी
  • 25 सितंबर 2024, बुधवार अश्विन कृष्ण नवमी नवमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत
  • 27 सितंबर 2024, शुक्रवार अश्विन कृष्ण एकादशी एकादशी श्राद्ध
  • 28 सितंबर 2024, शनिवार अश्विन कृष्ण एकादशी इंदिरा एकादशी
  • 29 सितंबर 2024, रविवार अश्विन कृष्ण द्वादशी द्वादशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध, प्रदोष व्रत
  • 30 सितंबर 2024, सोमवार अश्विन कृष्ण त्रयोदशी त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि
  • 2 अक्टूबर 2024- अश्विन अमावस्या
  • 3 अक्टूबर 2024- शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना
  • 4 अक्तूबर 2024- चंद्र दर्शन
  • 6 अक्टूबर 2024- विनायक चतुर्थी
  • 8 अक्तूबर 2024- स्कंद षष्ठी
  • 9 अक्टूबर 2024- कल्परम्भ
  • 10 अक्टूबर 2024- नवपत्रिका पूजा
  • 11 अक्टूबर 2024- दुर्गा महानवमी पूजा, दुर्गा महाअष्टमी, संधि पूजा मासिक दुर्गाष्टमी
  • 12 अक्टूबर 2024- दशहरा, शारदीय नवरात्रि समाप्त, दुर्गा विसर्जन , बुद्ध जयंती
  • 13 अक्टूबर 2024- पापांकुशा एकादशी, पद्मनाभ द्वादशी
  • 14 अक्टूबर 2024-वैष्णव पापांकुशा एकादशी
  • 15 अक्टूबर 2024- प्रदोष व्रत
  • 16 अक्तूबर 2024- कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा,
  • 17 अक्टूबर 2024- आश्विन पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति , वाल्मीकि जयंती

‘इस लेख में निहित जानकारी को विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!