PANCHANG: 16 सितम्बर 2024 का पंचांग……………आज मनाई जा रही है कन्या संक्रांति………..पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज घनिष्ठा नक्षत्र है। आज सोमवार है। आज राहुकाल 07:17 से 08:48 तक हैं। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

आज का पंचांग (अंबिकापुर)

दिनांक16 सितम्बर 2024
दिवससोमवार
माहभाद्रपद
पक्षशुक्ल
तिथित्रयोदशी
सूर्योदय05:45:13
सूर्यास्त17:58:16
करणतैतुल
नक्षत्रघनिष्ठा
सूर्य राशिसिंह
चन्द्र राशिकुम्भ

मुहूर्त (अंबिकापुर)

शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:27 से 12:16 तक
राहुकाल 07:17 से 08:48 तक

वैदिक पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के मध्य में सूर्य एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, जिसे संक्रांति कहा जाता है। हम आपको सूचित करते हैं कि सूर्य जल्द ही कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे। जिस दिन यह इस राशि में गोचर करेंगे, उस दिन को कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। इस खास दिन पर सूर्य देव की पूजा करना जरूरी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी चिंताएं दूर हो जाती हैं। इस दिन स्नान, दान और सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को खोया हुआ मान-सम्मान और धन-संपदा वापस मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें:  CHHATTISGARH: व्यापम द्वारा 22 सितंबर को होगा वनरक्षक पद हेतु भर्ती परीक्षा ………परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान………….नहीं तो हो जायेंगे परेशान

कन्या संक्रांति तिथि

कन्या संक्रांति आज 16 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। कन्या संक्रांति पर नदी में स्नान करने और पितरों को तर्पण करने से जीवन में खुशियां आती हैं। इस दिन हम अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कन्या संक्रांति तिथि प्रारंभ 15 सितंबर को रात्रि 8:02 बजे। इस दौरान सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करते हैं। इस संक्रांति की समाप्ति तिथि 16 सितंबर रात 8 बजकर 51 मिनट पर है। इस साल कन्या संक्रांति का त्योहार आज 16 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा।

कन्या संक्रांति शुभ मुहूर्त

इस साल कन्या संक्रांति आज 16 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन पुण्य काल दोपहर 12:16 से शाम 06:25 तक रहेगा। इस समय आप गंगा स्नान कर सकते हैं। महा पुण्य काल 16:22 से 18:25 तक रहेगा। आप इस उपयुक्त समय पर दान कर सकते हैं।

कन्या संक्रांति पूजा विधि

  • कन्या संक्रांति के दिन सुबह स्नान करें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
  • चौकी पर कलश की स्थापना करें और सूर्य देव की मूर्ति पर रखें।
  • इसके बाद सूर्य देव को अक्षत, रोली और चंदन अर्पित करें।
  • कन्या संक्रांति के दिन पूजा आरती के दौरान सूर्य देव के मंत्र का जाप और आरती की जाती है।
  • कन्या संक्रांति के अंत में आरती के बाद मिठाई का भोग लगाएं।

‘इस लेख में निहित जानकारी को विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!