PANCHANG: 11 जुलाई 2024 का पंचांग……..जुलाई का आखिरी प्रदोष व्रत कब है ?………. जानें तिथि और पूजा विधि……….पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की पंचमी 10:02:58 तक है उसके बाद षष्ठी है आज 13:03:05 तक पूर्वाफाल्गुनी उसके बाद उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र है। आज गुरुवार है। आज राहुकाल 13:43 से 15:24 तक हैं। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

आज का पंचांग (अंबिकापुर)

दिनांक11 जुलाई 2024
दिवसगुरुवार
माहआषाढ़
पक्षशुक्ल
तिथि10:02:58 तक पंचमी उसके बाद षष्ठी
सूर्योदय05:20:12
सूर्यास्त18:45:47
करण10:02:58 तक बालव उसके बाद कौलव
नक्षत्र13:03:05 तक पूर्वाफाल्गुनी उसके बाद उत्तरफाल्गुनी
सूर्य राशिमिथुन
चन्द्र राशिसिंह

मुहूर्त (अंबिकापुर)

शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:36 से 12:30 तक
राहुकाल 13:43 से 15:24 तक

सप्ताह में सोमवार का दिन महादेव की पूजा को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। वहीं शिव जी की विशेष कृपा पाने के लिए प्रदोष की तिथि को बेहद शुभ माना गया गया है। हर माह में दो बार प्रदोष व्रत रखा जाता है। लेकिन आषाढ़ माह में आने वाले इस उपवास को सबसे खास माना जाता है। वहीं आषाढ़ माह में दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। पहला प्रदोष व्रत, जो 3 जुलाई 2024 को रखा जा चुका है। ऐसे में दूसरा व्रत 18 जुलाई, 2024 के दिन रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  INDIAN BANK RECRUITMENT 2024: इंडियन बैंक में 1500 पदों पर वैकेंसी.......... ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका............जल्द करें आवेदन

इस दिन महादेव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से जीवन की सभी समस्याओं का निवारण होता है। साथ ही उनकी कृपा भी बनी रहती है। कहते हैं कि जिन लोगों पर महादेव की कृपा होती है, उस व्यक्ति के जीवन में सफलता के योग बनने लगते हैं और शत्रुओं का नाश होता है। ये व्रत स्त्री और पुरुष दोनों ही करते हैं। इस दौरान कुछ उपायों को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। ऐसे में आइए उन उपायों के बारे में जान लेते हैं।

कब गुरु प्रदोष व्रत?

जुलाई में गुरु प्रदोष व्रत 18 जुलाई 2024 के दिन रखा जाएगा। इस दिन गुरुवार होने की वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दौरान शिव पूजा का शुभ मुहूर्त रात 8 बजकर 44 मिनट से रात 9 बजकर 23 मिनट तक है।

प्रदोष व्रत पूजा विधि

प्रदोष व्रत के दिन आप सूर्योदय से पहले स्नान कर लें। इसके बाद घर के पूजा स्थान पर चौकी लगाकर उसपर शिव और मां पार्वती की मूर्ति को रखें। इसके बाद शिवलिंग पर शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करें। पूजा के दौरान महादेव को फूल, बेलपत्र और भांग अर्पित करें। फिर दिया जलाकर आरती करें। इस दौरान शिव चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ होता है। इसलिए पाठ करें और बाद में महादेव को फल और मिठाई का भोग लगाएं।

गुरु प्रदोष व्रत पर करें ये 3 उपाय

  • प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को दही में शहद मिलाकर भोग लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने पर वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • प्रदोष व्रत के दिन दूध में थोड़ा-सा केसर मिला लें। इसके बाद इसे शिवलिंग पर चढ़ाएं। दूध चढ़ाते समय ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे कार्यों में सफलता के योग बनते हैं।
  • इस दौरान श्री शिव रुद्राष्टकम’ स्तुति का पाठ करना बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि इसका पाठ करने से मन से सभी प्रकार के डर भय दूर हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:  TEAM INDIA T20I RECORDS: भारतीय टीम ने रचा इतिहास.............टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कोई भी देश नहीं कर पाया यह कारनामा

शिवलिंग पर जल चढ़ाने का मंत्र

मन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम् ।

तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् ॥

श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि।

शिव शक्तिशाली मंत्र

ऐं ह्रीं श्रीं ‘ऊँ नम: शिवाय:’ श्रीं ह्रीं ऐं।

ऊँ हौं जूं स:

‘इस लेख में निहित जानकारी को विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!