RASHIFAL: 16 सितंबर 2023 का राशिफल- जाने कैसा रहेगा आज का दिन……… और किस राशि की चमकेगी किस्मत

इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

16 सितंबर, के ग्रह-नक्षत्र शुक्ल नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष और तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को बदलाव के मौके मिलेंगे जो फायदेमंद भी होंगे।

मेष – आज किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती है। कई उपयोगी जानकारियां भी मिलेंगी। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। अपनी योग्यता और सूझबूझ द्वारा लिए गए निर्णय के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपका कोई सपना साकार हो सकता है। सिर्फ उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहे तो बेहतर परिणाम हासिल कर लेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी जिससे पूरा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। अपनी खास गतिविधियों को दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी नहीं है। गुप्त रूप से करने पर आशातीत सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह आप पर बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें:   AMBIKAPUR: हॉली क्रॉस कन्या महाविद्यालय में तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध संबंधी जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन............राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – आज किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत रहेगी, जिससे अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। पठन-पाठन तथा उत्तम जानकारियों को हासिल करने में बेहतरीन व्यतीत होगा। युवा वर्ग को अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए सहायक रहेगा। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही जनसंपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा और आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। परिवार जनों के साथ कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – व्यवसायिक तथा व्यक्तिगत व्यवस्थित रहेंगी। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। किसी ऐतिहासिक स्थल पर घूमने के लिए जाने का प्रोग्राम बन सकता है। जिससे आप बहुत अधिक शांति व हल्का महसूस करेंगे। आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की तरफ से कीमती उपहार भी मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – आज ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य भी हल होने वाला है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में वरिष्ठ तथा बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

इसे भी पढ़ें:   PANCHANG: 16 सितंबर 2023 का पंचांग: गरुड़ पुराण से जानिए किन चार कार्यों से करनी चाहिए दिन की शुरुआत? ........... पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – परिस्थितियों में अनुकूलता रहेगी। प्रॉपर्टी या व्हीकल से जुड़ा कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है, हालांकि आज किसी खास कार्य में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक परिश्रम की जरूरत है, परंतु आपको अवश्य ही कामयाबी मिलेगी और नियत समय पर कार्य संपन्न हो जाएंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पिछले कुछ समय से संबंधों के बीच जो मनमुटाव चल रहे थे, आज आपसी वार्तालाप द्वारा वह गलतफहमियां दूर हो जाएगी और संबंधों में पुनः नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – आज की परिस्थितियां मनचाहे नतीजे देने वाली रहेंगी। आप अपनी कार्य करने की शैली और व्यवस्था में अच्छे बदलाव करने की कोशिश करें। इससे पिछले कुछ समय से चल रही समस्याएं काफी हद तक सुलझ जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:   CHICKENPOX: भारत में मिला चिकनपॉक्स का नया वेरिएंट.......बचना है तो पहचान लीजिए ये लक्षण

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – अपनी किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए प्रयास आज सफल होने वाले हैं, इसलिए अपने महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उन पर तुरंत काम शुरू कर दें। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनेगी। तथा पढ़ाई में भी मन लगेगा।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सोसाइटी और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकले, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा और मान-सम्मान भी मिलेगा। अगर किसी खास कार्य को लेकर लोन लेने की प्लानिंग चल रही हैं, तो आज आपकी समस्या हल होने वाली है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
इसे भी पढ़ें:   AMBIKAPUR: हॉली क्रॉस कन्या महाविद्यालय में तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध संबंधी जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन............राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम

क्या आपने इसे पढ़ा

error: Content is protected !!