RASHIFAL: 31 अगस्त 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत

31 अगस्त का राशिफल बता रहा है कि, चंद्रमा का गोचर आज दिन रात कर्क राशि में होने से चंद्रमा और मंगल के साथ शनि का षडाष्टक योग बना रहेगा। साथ ही चंद्रमा और मंगल की युति रहने से आज धन योग भी प्रभाव में होगा।  ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल।

मेषः

व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। घर के सदस्यों का सहयोग और सलाह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके व्यक्तित्व में आ रहा सकारात्मक बदलाव दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृषः

सुखद समय व्यतीत होगा। धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा तथा सेवा संबंधी कार्यों में योगदान भी रहेगा। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुनः

 संपर्क सूत्रों अथवा मीडिया के माध्यम से कुछ नए विषयों पर जानकारियां हासिल होगी। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस्य रखने से कार्य यथा समय संपन्न भी हो जाएंगे। विद्यार्थियों को स्कूल या कॉलेज की गतिविधियों में रुचि रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्कः

फायदेमंद ग्रह स्थिति बनी हुई है। साथ ही परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

सिंहः

कोई भी समस्या आने पर नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। जिसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आय का अभी कोई रुका हुआ साधन शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  CHHATTISGARH: उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रहित में उठाया बड़ा कदम........................अब महाविद्यालयों में सीट रिक्त रहने की स्थिति में इस तिथि तक हो सकेगा प्रवेश

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्याः

फोन और ईमेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिलेगा। जिसकी वजह से आप बहुत ही सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ खास कार्यो को निपटाने के लिए किए गए प्रयास भी सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान आपका मान-सम्मान को बढ़ाएगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

तुलाः

आज का दिन पठन-पाठन और रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से खुद को फ्रेश महसूस करेंगे। कुछ दिनों से आप जिस कार्य के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे थे, उसके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से अधिक हो सकती हैं। रुकी हुई पेमेंट वापस मिलने की उम्मीद है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिकः

समय शांति दायक और धनदायक चल रहा है। आपका आत्मविश्वास और अपने काम के प्रति समर्पण आपको सफलता प्रदान करेगा । घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनुः

मन को शांत रखने के लिए अध्यात्म और अध्ययन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। घर मे नजदीकी लोगों के आगमन से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। साथ ही आपसी वार्तालाप द्वारा किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मकरः

घर से संबंधित जिम्मेदारियों को संजीदगी और गंभीरता से निभाएं। इससे घर में अनुशासन रहेगा। आपकी जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव होगा। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित बनाए रखें। यकीनन कई परेशानियों का हल आसानी से मिल जाएगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभः

अचानक किसी वजह से आपको दिनचर्या में बदलाव करना पड़ेगा। यह आपके लिए सुखद एहसास रहेगा। मन में दुविधा है, तो नजदीकी दोस्त से जरूर शेयर करें। निश्चित आपको समाधान मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  PANCHANG: 31 अगस्त 2024 का पंचांग..........कब है ऋषि पंचमी?..............इस बार बन रहे 2 शुभ योग…..........पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

मीनः

दिन का आरंभ सुखद गतिविधि से होगा तथा किसी भी परिस्थिति में आप सामंजस्य बना लेंगे। व्यस्तता के बावजूद घर व परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी। स्प्रिचुअल गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!