RASHIFAL: 30 नवंबर 2023 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत

मेषः

आज का ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। लंबे समय से चली आ रही किसी तनाव और चिंता से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनेगा और मानसिक सुकून और शांति भी बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

वृषः

अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसका भरपूर सहयोग करें। तथा व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में मस्त रहें। घर का माहौल व्यवस्थित बना रहेगा। पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुनः

बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने हेतु किए गए प्रयासों के बेहतर परिणाम मिलेंगे और इससे आपको सामाजिक तथा पारिवारिक सराहना भी मिलेगी। मित्रों से सकारात्मक बातचीत होगी। संबंधों में भी नज़दीकिया आएंगी।

भाग्यशाली रंग– क्रीम, भाग्यशाली अंक– 7

कर्कः

सामाजिक अथवा राजनैतिक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखने का उचित समय है। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर मित्रों से उचित सलाह व मदद प्राप्त होगी। आपका तनाव भी दूर होगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंहः

व्यवस्था बनाने से दिन सुखद व्यतीत होगा। कोई भी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी से विचार विमर्श करना उचित रहेगा। स्वयं के विकास के लिए व्यवहार में कुछ स्वार्थी पर लाना भी जरूरी होता है। स्त्री वर्ग हर क्षेत्र में व्यवस्था बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्याः

आज दिन का कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में जरूर लगाए, इससे कई उलझने दूर होगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। किसी नजदीकी संबंधी से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत होगी। तथा आपसी संबंधों में सुधार आएगा।

इसे भी पढ़ें:  PANCHANG: 30 नवंबर 2023 का पंचांग.........कब है विवाह पंचमी?........ जानें, शुभ मुहूर्त, योग एवं धार्मिक महत्व..........पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

तुलाः

अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करने में किए गए प्रयासों के उचित परिणाम सामने आएंगे। आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन में भी व्यतीत करें। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिकः

घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं मैं आपका योगदान और निष्ठा की वजह से आपके मान-सम्मान व यश की वृद्धि होगी। आपके व्यक्तिगत कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनुः

पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटो तथा बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से अपने आप को मानसिक रूप से बहुत ही हल्का महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मकरः

घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में किसी समस्या का हल मिलेगा। तथा आगे बढ़ने के शुभ अवसर भी मिलेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे और सफल भी रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभः

 बहुत समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। प्रॉपर्टी अथवा पॉलिसी में निवेश करने का बेहतरीन समय है। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आप को सुकून देंगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

मीनः

अनुकूल समय है। आपको अपने कार्यों और मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे, आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में और अधिक वृद्धि होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ें:  POST-MATRIC SCHOLARSHIP: अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित.............. इस तिथि तक करें आवेदन

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!