RASHIFAL: 30 मार्च 2024 का राशिफल……… जाने कैसा रहेगा आज का दिन और किस राशि की चमकेगी किस्मत

लाख मेहनत करने के बाद भी अगर किसी व्यक्ति के हाथ सफलता न लगे तो उसकी वजह ग्रहों में होने वाले बदलाव हो सकते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव के होने का कारण भी राशियों में होने वाले बदलाव होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने दैनिक जीवन में कुछ उपायों को अपनाएं और कुछ बातों का ख्याल भी रखें। इसलिए व्यक्ति के लिए जरूरी है कि वो अपने आज का राशिफल जरूर जान लें और इसी के साथ अपने दिन की शुरुआत भी करें, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

व्यापार में वृद्धि और जीवन में उथल-पुथल रहेगी। किसी प्रकार के बाद विवाद से बचकर रहें और आर्थिक स्थिति को प्रबल बनाने के लिए प्रयास करें। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

धन प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे और बहु प्रतिक्षिति कार्य बनेंगे। आपकी आए में वृद्धि हो सकती है। गरीब को भोजन करवा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी छोटी बच्ची को उपहार दें।

मिथुन राशि

आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा और लंबे समय से चल रही उलझने समाप्त होंगी। व्यवसाय में लाभ होगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें

कर्क राशि

सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने के कारण आपके पद प्रतिष्ठा में लाभ होगा। कोई अनजान व्यक्ति आपकी छवि को धूमिल कर सकता है। डूबा हुआ धन वापस मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। किसी गरीब को चावल अथवा चीनी का दान करें और चंद्र के बीज मंत्र का जाप करें।

इसे भी पढ़ें:  HEATWAVE ALERT: देश में अप्रैल-मई में लू के थपेड़े करेंगे बुरा हाल, भीषण गर्मी के लिए हो जाइए तैयार........ IMD ने जारी की चेतावनी

सिंह राशि

अगर आप एक विद्यार्थी हैं तो भविष्य के प्रति चिंतित रह सकते हैं। व्यापार और नौकरी में सावधानी बरतें, आपके लिए समय अच्छा रहेगा। सुबह सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल अर्पित करें और सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा तथा आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तें सही होंगे। घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को हरा चारा खाने को तथा बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

समाज के प्रति किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में संतुलन बनाए रखने के लिए मन का प्रसन्न होना जरूरी है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों के लिए यह समय अनुकूल है। सुबह किसी कन्या को भोजन करा दें और उसको कुछ उपहार भी दें। शुक्र के बीच मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

परिवार में छोटी-छोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है परंतु आप अपने बुद्धि और विवेक से चलेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप एक छात्र हैं तो अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और नौकरी में सम्मान भी बढ़ेगा। धन लाभ होने के योग हैं। अगर आप शोध के क्षेत्र में है तो आपको सफलता मिलेगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

मकर राशि

अपने कार्य क्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी अफवाह सहकर्मी से लाभ मिलेगा। किसी सहयोगी अथवा अधिकारी से बिना वजह तनाव हो सकता है अतः वाणी पर संयम रखना जरूरी है। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

इसे भी पढ़ें:  SARKARI NAUKRI 2024: कर्मचारी चयन आयोग- जेई के 968 पदों पर होगी भर्ती......... पढ़ें पूरा डिटेल

कुंभ राशि

समाज में किए गए कार्यों के कारण आपका सम्मान बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाकर रखें ताकि आपको मनचाहे फल मिले। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जलाएं। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

मीन राशि

आप हमेशा एक जिम्मेदार व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। घायल गाय का उपचार करा दें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगा करके दें।

कृपया ध्यान दें कि यह एक आम राशिफल है और व्यक्तिगत जीवन में होने वाली घटनाओं के आधार पर पूरी तरह से सटीक नहीं हो सकता। यदि आपकी कोई विशेष समस्या है, तो आपको विशेषज्ञ सलाह लेनी चाहिए।

इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!