RASHIFAL: 3 मई 2024 का राशिफल- जाने कैसा रहेगा आज का दिन और किस राशि की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियां हैं और सभी अपने अलग-अलग स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इन राशियों के बारे में जानकर व्यक्ति अपने कल के बारे में पता कर सकते हैं। भविष्य में क्या अच्छा या क्या बुरा होने वाला है, इसके बारे में भी जान सकते हैं। आपका आज कितना बेहतर हो सकता है या फिर आपको कौन से उपाय अपनाने चाहिए? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

मन अशांत रहेगा। बिना वजह की उलझने पीछा करेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

2. वृषभ राशि

नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह छोटे बच्चों को भोजन करा दें। शनि बीज मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन राशि

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी परंतु नौकरी में तरक्की मिल सकती है। मन में उदासी आ सकती है अतः आध्यात्मिकता का सहारा लें। गुरु की शरण में रहेंगे तो अच्छा होगा। सुबह गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि

बदलते मौसम के रोग से बचें। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। सुबह सूर्य को जल दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

6. कन्या राशि

मित्रों का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें। घायल गाय का उपचार करा दें।

इसे भी पढ़ें:  AMBIKAPUR: लोकसभा निर्वाचन-2024: मतदान के एक दिन पूर्व 6 मई और मतदान दिवस 7 मई को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्वप्रमाणीकरण....... मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक

7. तुला राशि

किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सहकर्मी या गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

8. वृश्चिक राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के सदस्यों से प्रेम से व्यवहार करें। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह बजरंगबली का ध्यान करें। बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ और केला खिला दें।

9. धनु राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शोध के क्षेत्र में किए गए कार्यों में असफलता के कारण मन उदास रह सकता है। घायल गोवंश का उपचार करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

10. मकर राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। घर में किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से वातावरण अच्छा होगा। आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकता है। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें।

11. कुंभ राशि

मन शांत रहेगा परंतु वाणी की कठोरता से बचें। राजनीति के क्षेत्र में उठाए गए कदम सार्थक सिद्ध होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घायल कुत्तों का उपचार करा दें।

12. मीन राशि

किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। पठन-पाठन के कार्य में रुचि लेंगे तो अच्छा रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपका दिन अच्छा निकलेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

कृपया ध्यान दें कि यह एक आम राशिफल है और व्यक्तिगत जीवन में होने वाली घटनाओं के आधार पर पूरी तरह से सटीक नहीं हो सकता। यदि आपकी कोई विशेष समस्या है, तो आपको विशेषज्ञ सलाह लेनी चाहिए।

इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!