RASHIFAL: 29 अक्टूबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

आज 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का गोचर दिन कन्या राशि में होगा और इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से हस्त नक्षत्र पर संचार करेंगे और दूसरी ओर आज बुध वृश्चिक राशि में आकर शुक्र के साथ युति संबंध बनाएंगे जिससे आज धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बनेगा । आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:
मेष
आज नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे भाग्योदय की संभावनाएँ रहेंगी। समस्याएँ सुलझने की ओर अग्रसर होंगी और नई योजनाओं पर भी विचार होगा। कुछ समय ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में बिताने से व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा।
भाग्यशाली रंग – केसरिया
भाग्यशाली अंक – 2
वृष
परिवार के लिए सुख-सुविधा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी का योग है। व्यापारिक और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने से अन्य कार्यों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। लोग आपके फैसलों की प्रशंसा करेंगे।
भाग्यशाली रंग – सफेद
भाग्यशाली अंक – 7
मिथुन
नए संपर्क स्थापित होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता की संभावना है। संतान के प्रति अपने दायित्व को निभाने में सक्षम रहेंगे। कुछ समय एकांत में बिताने से शांति प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – हरा
भाग्यशाली अंक – 7
कर्क
नई नीतियों से कई समस्याएँ हल होंगी। घर में संबंधियों की आवाजाही बनी रहेगी। बीमा या निवेश संबंधी योजना शुभ रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हरा
भाग्यशाली अंक – 1
सिंह
परिवार में चल रही समस्याएँ आपके प्रयासों से सुलझ सकती हैं। भूमि संबंधी कार्य में गति आएगी। आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें।
भाग्यशाली रंग – हरा
भाग्यशाली अंक – 7
कन्या
लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। संबंधों के बीच के गिले-शिकवे दूर होंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद वरदान साबित होगा।
भाग्यशाली रंग – आसमानी
भाग्यशाली अंक – 3
तुला
सरकारी कार्यवाही में अधिकारी का सहयोग मिलने से समाधान की संभावना है। कहीं उधार दिया पैसा वापसी की ओर बढ़ेगा। खास लोगों से मुलाकात होगी, जिससे जीवन के प्रति नजरिया विकसित होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी
भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक
सामाजिक और सोसाइटी की गतिविधियों में भागीदारी का मौका मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे, दान-पुण्य में योगदान से संतोष मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी
भाग्यशाली अंक – 5
धनु
किसी कार्य में की गई मेहनत सफलता की ओर है। प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी रहेगा। संतान की पढ़ाई में रुचि देखकर संतोष मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – सफेद
भाग्यशाली अंक – 5
मकर
संयम और विनम्रता दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। परिवार के साथ धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से शांति का अनुभव होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी
भाग्यशाली अंक – 9
कुंभ
सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी समस्या से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – पीला
भाग्यशाली अंक – 9
मीन
किसी विशेष प्रयोजन में आपके विचारों को मान्यता मिलेगी, जिससे मनोबल और उत्साह बढ़ेगा। सरकारी मामलों के समाधान का समय अनुकूल है।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज
भाग्यशाली अंक – 4
नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।