RASHIFAL: 29 मार्च 2024 का राशिफल……… जाने कैसा रहेगा आज का दिन और किस राशि की चमकेगी किस्मत

हम सभी अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं। ज्योतिष के अनुसार अपने जीवन मे होने वाले बदलाव की जानकारी व्यक्ति को राशिफल के जरिए मिल सकती है। ग्रहों में किसी तरह के बदलाव से 12 राशियों पर पड़ता है। आज यानी 29 मार्च शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा? आपको कौनसे उपाय अपनाने हैं, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी और व्यावसायिक जीवन में धैर्य से काम लें। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। किसी छोटी बच्ची को उपहार दें।

वृषभ राशि

आज आपका मन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। अगर आप एक व्यवसाय करते हैं तो आज एक अच्छी डील करने की उम्मीद है। पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा लगेगा और पूरा दिन अच्छा जाएगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को चावल या चीनी दान करें।

मिथुन राशि

निजी और व्यावसायिक जीवन के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप किसी व्यावसायिक डील को पूरा करेंगे। घर और ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार अथवा मित्र से उपहार मिलने पर बड़ी खुशी का अनुभव करेंगे। सुबह किसी घायल गाय का उपचार करा दें। गाय को हरा चारा खिला दें।

कर्क राशि

आज के दिन मन में डिप्रेशन का भाव रहेगा। निजी संबंधों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अत्यंत भावुकता से काम लेते हैं इसलिए भावुकता पर थोड़ा नियंत्रण रखें। सुबह किसी गरीब को मिश्री का दान करें। गाय को हरा चारा खिला दें।

सिंह राशि

आज जीवनसाथी के साथ बिना मतलब का विवाद न करें। जो लोग सेना या पुलिस में कार्य करते हैं वो अपने अधिकारियों से अपने संबंध मधुर बनाकर रखें। पूरा दिन अपने काम में व्यस्त रहेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

इसे भी पढ़ें:  CHHATTISGARH: लोकसभा निर्वाचन-2024 : लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य

कन्या राशि

आज लंबी यात्रा करने की योग बनेंगे। घर और ऑफिस में माहौल सौहाद्र पूर्ण रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आज किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से पारिवारिक माहौल खुशी से पूर्ण हो सकता है। सुबह गाय को चारा खिलाएं और किसी घायल गाय या कुत्ते का उपचार करा दें।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा… जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त रहे और परिवार का ख्याल रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। गाय को चार रोटी खिला दें।

वृश्चिक राशि

परिवार के किसी व्यक्ति के कारण मन परेशान रहेगा। कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। परिवार में बिना वजह किसी से बहस न करें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केला या गुड़ चना दें।

धनु राशि

अगर आप शिक्षण का कार्य करते हैं या विद्यार्थी हैं तो आज आप अपने कार्य क्षेत्र में केवल केंद्रित होकर काम करें, अच्छा रहेगा। सुबह घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर बाहर निकलें। किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें।

मकर राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और किसी जमीन को बेचने या खरीदने के बारे में निर्णय लेना चाहते हैं तो आप फैसला ले सकते हैं। किसी मित्र या रिश्तेदार के आने से आपको आज बहुत अच्छा लगेगा। सुबह कुत्तों को खाना खिला दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

पारिवारिक संबंधों में परिवर्तन आ सकता है जिसके कारण आप दुखी रह सकते हैं इसलिए आप अपने कार्य पर केंद्रित करें। अगर कोई केस चल रहा है तो आज उस के सुलझने के पूरे आसार बनेंगे। पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं और कुत्तों को भोजन करा दें। शनि के बीज मंत्र का जप करें।

इसे भी पढ़ें:  IPL 2024, RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लोग में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगी कांटे की टक्कर...... मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

मीन राशि

आज आप गाड़ी धीमे चलाएं। अगर कोई पुलिस केस चल रहा है तो आज आप शांत रहें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में विच्छेद न हो इसलिए शांत रहें। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी छोटी बच्ची को उपहार दें।

कृपया ध्यान दें कि यह एक आम राशिफल है और व्यक्तिगत जीवन में होने वाली घटनाओं के आधार पर पूरी तरह से सटीक नहीं हो सकता। यदि आपकी कोई विशेष समस्या है, तो आपको विशेषज्ञ सलाह लेनी चाहिए।

क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!