RASHIFAL: 28 सितम्बर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

28 सितंबर दिन शनिवार को चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही शनिदेव अपनी मूलत्रिकोण राशि में विराजमान भी हैं, जिससे शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। शनि शश योग के साथ आज सिद्ध योग, साध्य योग और आश्लेषा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा

मेषः

अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे, साथ ही किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। युवा लोग अपने किसी खास लक्ष्य को लेकर किए गए प्रयास में सफल रहेंगे।

भाग्यशाली रंग– केसरिया, भाग्यशाली अंक-3

वृषः

बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा। आपकी कार्यप्रणाली और विवेक आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा।

भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक-6

मिथुनः

कहीं फंसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। घर में बदलाव अथवा रखरखाव संबंधी गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी और आपकी सलाह को उचित महत्व दिया जाएगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्कः

मन मुताबिक गतिविधियों में समय व्यतीत करके आपको हार्दिक तथा मानसिक शांति का अनुभव होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका हौसला और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में दोस्तों अथवा संबंधी की सलाह मददगार साबित होगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-4

सिंहः

यह समय थोड़ा सचेत रहने का है। अपने किसी भावी लक्ष्य को सुनियोजित ढंग से हासिल करने का प्रयास करें। अपने संपर्कों को भी और अधिक मजबूत कीजिए। कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी, जो कि लाभदायक रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  BALRAMPUR: लेखापाल, विकासखण्ड समन्वयक व तकनीकी सहायक के लिए आवेदन आमंत्रित........................10 अक्टूबर 2024 तक करें आवेदन

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्याः

दिन का कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों में जरूर बीताएं, इससे मानसिक ऊर्जा रहेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ फोन या इंटरनेट के माध्यम से मेल-मिलाप सुकून देगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सुविधा होगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-1

तुलाः

अनुकूल ग्रह स्थिति है। रुके हुए काम निश्चित तौर पर बनते नजर आ रहे हैं। अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। इससे आपके स्वभाव और व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपकी अहम भूमिका रहेगी।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक-5

वृश्चिकः

आज कोई खास व्यक्तिगत कार्य संपन्न होने से उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

धनुः

महत्वपूर्ण लोगों का सानिध्य मिलेगा, उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे और इस बदलाव का आपकी तथा परिवारिक व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर भी कुछ खास योजनाएं बनेंगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9

मकरः

अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही हैं। व्यवधानों के बावजूद आप कोई ना कोई सफलता का मार्ग ढूंढ ही लेंगे। निकट संबंधियों तथा दोस्तों के साथ संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। संतान के किसी सकारात्मक गतिविधि से मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभः

दिन सुखद रहेगा। परिवार जनों के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने से लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें:  PANCHANG: 28 सितम्बर 2024 का पंचांग.........अक्तूबर में आने वाले है नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे बड़े त्योहार...…....पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक-3

मीनः

अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से आप उचित तरीके से अपने कामों को अंजाम दे पाएंगे। निवेश संबंधी कार्य भी संपन्न होंगे। परिवार के साथ मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। कहीं निवेश करने की इच्छा है, तो अनुकूल समय है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-2

नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!