RASHIFAL: 28 अक्टूबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

28 अक्टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करने वाले हैं, जिससे चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से नौवें व पांचवें भाग में मौजूद रहेंगे, जिससे नवम पंचम योग बन रहा है। नवम पंचम योग के साथ आज ब्रह्म योग और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है।आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:
मेष: किसी काम को पूरा करने में मेहनत करना पड़े तो हिम्मत न हारें। संतान के उचित व्यवहार से सुकून रहेगा। संबंधियों से संपर्क में रहें, उनकी ओर से लाभदायक जानकारियां मिलेंगी। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8
वृष: पुरानी घरेलू समस्या का समाधान मिलेगा। खुद में ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम मिलने की संभावना है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3
मिथुन: किसी प्रिय से मुलाकात से मनोबल बढ़ेगा और सायंकाल के बाद परिवार के साथ मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2
कर्क: दृढ़ निश्चयी होकर अपने कार्यों को अंजाम दें, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी निर्णय लेने में मदद मिलेगी। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5
सिंह: लाभ का अवसर मिलेगा, दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान से जुड़ी किसी इच्छा के पूरी होने पर ऊर्जा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4
कन्या: दिन भर कई सकारात्मक बदलाव होंगे। विद्यार्थी और युवा करियर में सफलता की उम्मीद रखें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8
तुला: रुके हुए कार्यों को पूरा करने का उचित समय है। मकान या दुकान के रखरखाव में समय बितेगा। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9
वृश्चिक: कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। आत्म-चिंतन से उलझनें हल होंगी। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4
धनु: आज आराम के मूड में रहेंगे, रचनात्मक कार्यों में समय बितेगा। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7
मकर: निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखेंगे। वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6
कुंभ: प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात का अवसर बनेगा। बच्चों से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलेगा। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7
मीन: समय का सदुपयोग करें। परिवार से सांझा करने पर समस्याओं का समाधान मिल सकता है। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8
नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।