RASHIFAL: 27 अक्टूबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

27 अक्टूबर दिन रविवार को सूर्य तुला राशि में होंगे जबकि चंद्रमा दिन रात मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा इस गोचर से बीच आज मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से संचार करेंगे। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:

मेष

  • कई जिम्मेदारियां निभाएंगे और अपनी क्षमता से उन्हें अच्छी तरह पूरा करेंगे। शुभ समाचार से आप भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
  • भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7

वृष

  • खुद और परिवार के लिए समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। उधार दिए पैसे की वापसी संभव है। व्यक्तिगत और व्यवसायिक योजनाएं बनेंगी।
  • भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

मिथुन

  • स्वस्थ माहौल का अनुभव करेंगे और किसी की मदद से खुशी मिलेगी। घर में रिश्तों को मधुर बनाने में आपकी भूमिका रहेगी।
  • भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

कर्क

  • रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है और व्यवस्थित दिनचर्या से कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी होगी।
  • भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2

सिंह

  • दिन की शुरुआत में दिक्कत होगी, लेकिन किसी अनुभवी की मदद से समाधान मिल जाएगा। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है।
  • भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8

कन्या

  • सामाजिक गतिविधियों में समय बिताएंगे और अच्छे संपर्क बनेंगे। कोई बड़ा फैसला लेंगे और कठिन कार्य को सरल बना पाएंगे।
  • भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3

तुला

  • उतार-चढ़ाव के बावजूद आत्मविश्वास से परिस्थितियों को अनुकूल बनाएंगे। युवा अपनी प्रतिभा पहचानें और उसका उपयोग करें।
  • भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2
इसे भी पढ़ें:  BALRAMPUR: जनजातीय गौरव माह पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन..............जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर विद्वानों ने किया मंथन

वृश्चिक

  • किसी निर्णय में असमंजस हो सकता है, लेकिन वरिष्ठ की सलाह से सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ समय बिताकर प्रसन्नता मिलेगी।
  • भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7

धनु

  • सफलता के लिए पुनः प्रयास करने का संकल्प लें। धन का समझदारी से विनिमय लाभदायक रहेगा।
  • भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4

मकर

  • विपरीत परिस्थितियों में व्यवहार कुशलता से उलझे कार्य को सुलझाएंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है।
  • भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

कुंभ

  • आर्थिक योजनाओं के लिए उपयुक्त समय है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कलात्मक और मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय बिताएं।
  • भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4

मीन

  • लंबे समय से जिस लक्ष्य के लिए प्रयासरत थे, उससे संबंधित परिणाम प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7

नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!