RASHIFAL: 26 अक्टूबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

26 अक्टूबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन वृषभ, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा सिंह राशि में आकर दिन रात यहां आश्लेषा उपरांत मघा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज गजकेसरी योग बनेगा। इसके बाद आज शुक्र भी ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:
मेष
आज घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च अधिक रहेगा, लेकिन परिवार जनों की खुशी इसके आगे नगण्य साबित होगी। आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे, जिसमें घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 4
वृष
कुछ अनुभवी लोगों के सानिध्य में सकारात्मक अनुभव प्राप्त होंगे, जो मुश्किल समस्याओं में समाधान ढूंढने में सहायक होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी कार्य को पूरा करने का यह उपयुक्त समय है। युवाओं को करियर से संबंधित सुखद समाचार मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 1
मिथुन
इस समय आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए क्रिएटिविटी पर ध्यान दें। घर के लिए किसी खास वस्तु की खरीदारी परिवार जनों के साथ होगी और मौज-मस्ती भी रहेगी। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी आ सकता है।
भाग्यशाली रंग: बादामी
भाग्यशाली अंक: 1
कर्क
परिवार से संबंधित लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। बीमा, निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। अगर नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, तो यह आगे बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया
भाग्यशाली अंक: 9
सिंह
दिन शानदार बीतेगा और आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। भविष्य में किसी काम की तैयारी शुरू हो सकती है, साथ ही आर्थिक स्थितियों में भी सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 3
कन्या
आपका निजी जीवन अधिक प्रभावशाली बनेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है और धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: बादामी
भाग्यशाली अंक: 9
तुला
आज अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है और आप आसपास की परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। व्यक्तिगत व्यस्तताओं के साथ पारिवारिक जीवन में भी समय निकालेंगे।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 5
वृश्चिक
दोपहर बाद का समय अनुकूल है, इसलिए दिनचर्या की रूपरेखा सुबह ही बना लें। अपने राजनैतिक संबंधों को मजबूत करने का प्रयास करें, जिससे आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 3
धनु
आलस छोड़ें और जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं, सुखद परिणाम मिलेंगे। कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता बढ़ाएगी, साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 1
मकर
आज आपको अपना कोई उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिलेगी, इसलिए मेहनत में कमी ना करें। संतान के भविष्य को लेकर कोई योजना बनेगी और ये जल्दी ही क्रियान्वित होगी।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 8
कुंभ
वित्तीय योजनाओं पर ध्यान दें, आपके काम समयानुसार संपन्न होते जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात होगी।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 6
मीन
प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा, जिससे कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त होगी। बच्चों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया
भाग्यशाली अंक: 2
नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।