RASHIFAL: 26 नवंबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

26 नवंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा पर मंगल की पूर्ण दृष्टि रहेगी जबकि सूर्य और बुध वृश्चिक राशि में बुधादित्य योग बनाएंगे और बुध वृश्चिक राशि में आज वक्री भी होंगे। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। भाई और पिता समान किसी व्यक्ति के मार्गदर्शन में काम हल हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बच्चों की शिक्षा से संबंधित योजनाएं सफल होंगी और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 6


वृष (Taurus)

अटकी हुई योजनाओं को गति मिल सकती है। आपके नेतृत्व में किसी विशेष गतिविधि का आयोजन होगा। अधिक समय परिजनों के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। घर में धार्मिक आयोजन की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: बादामी
भाग्यशाली अंक: 7


मिथुन (Gemini)

नए काम की शुरुआत सुखद रहेगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी कल्पनाओं को हकीकत में बदलने का अवसर मिलेगा। दिन का अधिकांश समय नई चीजें सीखने में व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी
भाग्यशाली अंक: 1


कर्क (Cancer)

दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आपके प्रयासों से पुरानी समस्याएं हल होंगी। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और आप परिजनों की छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
भाग्यशाली अंक: 8


सिंह (Leo)

आपकी मेहनत और अनुशासन का फल मिलेगा। नजदीकी मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 7


कन्या (Virgo)

सरकारी मामलों में सफलता मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 6

इसे भी पढ़ें:  AMBIKAPUR: बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु इच्छुक पंजीकृत प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित............जानिए क्या है योग्यता और कैसे करना होगा आवेदन

तुला (Libra)

उधार दिए गए पैसे की वापसी की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा और समाज में आपकी काबिलियत की सराहना होगी। किसी रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: केसरिया
भाग्यशाली अंक: 3


वृश्चिक (Scorpio)

सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में दिन व्यतीत होगा। किसी रुकी हुई पेमेंट के मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। युवाओं को अपने प्रयासों से सफलता मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 8


धनु (Sagittarius)

दिन आनंददायक रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मित्रों से मेल-मिलाप और नई उपलब्धियों की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 5


मकर (Capricorn)

परिस्थितियां सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। परिवार में आपकी सलाह का महत्व बढ़ेगा। महिलाएं आत्मविश्वास और लगन से कार्यों को संपन्न करेंगी।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 1


कुंभ (Aquarius)

परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। धन की आवक बढ़ेगी। घर या ऑफिस में सुधार संबंधी कार्य संपन्न होंगे।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 9


मीन (Pisces)

सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 3



नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!