RASHIFAL: 26 नवंबर 2023 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत
मेषः
सुकून भरा दिन बीतेगा। थोड़ा समय प्रकृति के पास या बागवानी में बीताएं। इससे आपको बहुत अधिक शारीरिक और मानसिक ऊर्जा मिलेगी।आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला तारीफे काबिल रहेगा। कहीं से कोई उपहार भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
वृषः
घर के किसी सदस्य के भविष्य को लेकर कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होंगी और शान-शौकत संबंधी गतिविधियों में दिल खोलकर खर्च करेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श भी आपके लिए वरदान साबित होगा। आपकी योग्यता और काबिलियत और निखरेगी।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुनः
आज वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में आप कोई खास लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। साथ ही परिवार जनों के साथ घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में सुखद समय व्यतीत होगा। आपको अपने किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, ऐसा करने से आपको सुकून ही मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
कर्कः
कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। प्रिय मित्रों से मुलाकात होगी। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
सिंहः
आपका कोई काम आज सफलता से पूरा हो जाएगा। जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी आप को मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रूझान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
कन्याः
ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। अगर प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है तो आज उससे संबंधित कोई विशेष गतिविधि हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुलाः
इस समय ग्रह नक्षत्र आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होगी। किसी भी कार्य को गंभीरता से विचार-विमर्श करके उस पर कार्य करें, आपको अवश्य ही लाभ होगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजन यात्रा का भी प्लान बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिकः
रोजमर्रा की व्यवस्थता पूर्ण दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज मन मुताबिक कार्य में समय व्यतीत करेंगे। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी। युवाओं को करियर से संबंधित गतिविधियों में आशातीत सफलता मिल सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2
धनुः
आज का दिन आय के मामले में अच्छा रहने वाला है। धन से संबंधित किसी समस्या का समाधान प्रकार राहत मिलेगी। सिर्फ अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते जाए। आपके उपलब्धियों के समक्ष आपके विरोधी परास्त होंगे। तथा उनकी कोई भी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं हो पाएगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
मकरः
लाभदायक संपर्क बनेंगे और कोई समस्या हल होने से काफी उत्साहित महसूस करेंगे। आपकी योग्यता और विचारों को भी विशेष स्थान मिलेगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। इस बेहतरीन समय का भरपूर लाभ उठाएं। भविष्य को लेकर भी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभः
व्यक्तिगत गतिविधियों को लेकर कुछ खास योजनाएं बनेंगी और अधिकतर कार्य समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। आज आप अपने व्यक्तिगत रुचि संबंधी कार्यों में भी अपना समय व्यतीत करेंगे। इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीनः
आज का दिन कुछ परोपकारी कार्यों में व्यतीत होगा। आप जिस कार्य के प्रति अत्यधिक मेहनत और प्रयास कर रहे हैं, अब उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी भी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे, इसलिए समय का उचित सदुपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1