RASHIFAL: 27 जनवरी 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत

27 जनवरी, शनिवार के सितारे आयुष्मान और मानस योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि के लोगों को बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं।

मेष – घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और साथ ही आप अपनी कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाएंगे। आपको उचित उपलब्धियां भी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – आज कुछ खास लोगों से मुलाकात करने का अवसर बनेगा तथा विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – आज कोई सुख समाचार मिलने से प्रफुलित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप सामाजिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे विवाद भी हल होंगे।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – आज कुछ खास गतिविधियां होंगी तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। कोर्ट कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। बच्चों की कोई समस्या हल हो जाने से आप अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पिछले कुछ समय से जिस गतिविधि को लेकर प्रयास चल रहे थे, आज उस में सफल होंगे। सिर्फ अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से आपको कोई रास्ता सूझ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  JOB 2024: इस राज्य में प्रोग्रामर के 216 पद पर निकली नौकरी, इस योग्यता वाले अप्लाई....... सैलरी 2 लाख तक

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज कुछ सुधार आएगा और किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से आपकी कोई समस्या भी हल होगी। आप अपने कार्यों के प्रति उचित ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक संपर्क भी बढ़ेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – आज कुछ खास प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और उनका सानिध्य बहुत ही सुकून देगा। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उसके बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – आर्थिक दृष्टि से आज का समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। अपनी वित्तीय योजनाओं संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह पाकर आप और अधिक प्रगति पर आगे बढ़ेंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – घर के रखरखाव से संबंधित गतिविधियां चल रही हैं, तो वास्तु संबंधी नियमों का प्रयोग करना सकारात्मकता बनाएगा। ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़े और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें, इससे आपको कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – दिन व्यवस्थित व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां ध्यान से करने तथा किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लेने से आपके कार्य से चालू रूप से बनते जाएंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। मानसिक सुकून बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होगी। किसी महंगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए निर्णय लेने में कुछ असमंजस जैसी स्थिति चल रही है, तो आज उसका समाधान मिल जाएगा। किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Indian Navy: समुद्री मालवाहक जहाज एमवी मार्लिन लुआंडा में लगी भीषण आग, 'संकटमोचन' बनकर पहुंची भारतीय नौसेना......... पोत पर फंसे हैं 23 लोग

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – कोई व्यक्तिगत कार्य रुका हुआ है तो आज किसी के मार्गदर्शन से हल होने की उचित संभावना है। साथ ही संपर्कों से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। आपकी उपलब्धियों और सेवा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चों से संबंधित कोई कार्य भी संपन्न होगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!