RASHIFAL: 23 नवंबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

शनिवार, 23 नवंबर का राशिफल यह संकेत दे रहा है कि आज का दिन शनि द्वारा बनने वाले राजयोग के कारण कुछ लोगों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:

मेष: पारिवारिक और निजी जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में भाई या मित्र का सहयोग मिलेगा। मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त होगा। घर के काम पूरे करने में दिन व्यस्त रह सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 5

वृष: जीवनशैली में बदलाव लाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान दें। परिवार से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थी अपने प्रयासों में सफलता पा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 7

मिथुन: सहज और संतुलित रहकर कार्य करें, सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात विचारों में सकारात्मक बदलाव लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 1

कर्क: परिवार और मेहनत से सभी समस्याएं सुलझेंगी। विद्यार्थी आत्मविश्वास से अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। सरकारी मामलों में लाभ की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 2

सिंह: प्रॉपर्टी या निवेश के मामलों में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 7

कन्या: पिछली गलतियों से सीखकर वर्तमान को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहभागिता से मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 1

तुला: खास मित्र से बातचीत मनोबल बढ़ाएगी। रुचिपूर्ण कार्यों के लिए समय निकालें। ऑनलाइन माध्यम से नई जानकारियां हासिल होंगी।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 3

इसे भी पढ़ें:  ELECTION RESULT 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी...............शुरुआती रुझानों में कौन आगे?

वृश्चिक: प्रभावशाली व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार के किसी मामले में आपकी सूझबूझ से समाधान होगा। आत्मनिर्भर होकर निर्णय लें।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 2

धनु: घर और समाज में आपका वर्चस्व रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक संतुलन बेहतर होगा। परिवार के साथ दिन आनंददायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: जामुनी
भाग्यशाली अंक: 7

मकर: आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। प्रयासों से सफलता मिलेगी। घर में किसी शुभ समाचार से उत्सव का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 1

कुंभ: दिन सामाजिक और धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह से समस्याएं हल होंगी। अविवाहित लोगों के लिए शुभ संकेत मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: बादामी
भाग्यशाली अंक: 7

मीन: परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। विदेश यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। फाइनेंस संबंधी काम समय पर पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली अंक: 5



नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!