RASHIFAL: 23 जून 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत

मेषः

व्यक्तित्व निखरेगा। बोलचाल का लहजा आपके आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता देने वाला रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

वृषः

नई संभावनाएं मिल सकती हैं। बेहतर समय का सम्मान करें। तरक्की में मददगार लोगों से अचानक मुलाकात हो सकती है। स्टूडेंट्स को करियर संबंधी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुनः

रुके काम पूरे होने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। कोई परिवर्तन संबंधी योजना बन रहे हैं तो लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कर्कः

किसी काम को लेकर चल रही पुरानी कोशिशों में सफलता मिल सकती है। आपकी योजना को साकार रूप मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय जरूर दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंहः

आज किसी खास काम में सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी, लेकिन आपको कामयाबी मिलेगी। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदी-बिक्री के कामों में गति आएगी। तय समय पर काम पूरे हो जाएंगे।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कन्याः

ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुरानी चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार वालों की छोटी-मोटी जरूरत पूरी करने में आपको आनंद मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

तुलाः

आज व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। इनके अच्छे नतीजे मिलने से थकान महसूस नहीं होगी। पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का खत्म होने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिकः

घर के अनुभवी और बड़े लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। संपर्कों के जरिये नई जानकारियां और संभावनाएं मिलेंगी। अपने पसंदीदा कामों में थोड़ा समय बीताएं। सुकून मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  HAL Recruitment 2024: इंजीनियरिंग डिप्लोमा और ITI पास के लिए निकली सरकारी भर्ती.............मिलेगी शानदार सैलरी

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

धनुः

 समय का उचित इस्तेमाल करें। युवा लोग निजी कामों के साथ सामाजिक व्यवस्था बेहतर बनाने जैसे कामों में भी दिलचस्पी लेंगे। अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम हासिल कर लेंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मकरः

घर में नजदीकी संबंधी आ सकते हैं। किसी मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। बच्चों की समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। निश्चिंत होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभः

दिन की शुरुआत में ही खास कामों की रूपरेखा बना लें। इससे अस्त-व्यस्त हुई दिनचर्या मे सुधार होगा। कर्म और पुरुषार्थ से सफलता और उपलब्धि मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर होंगे।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

मीनः

पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे, आज उसका शुभ फल मिलने की उम्मीद है। किसी संस्था की जिम्मेदारी संभालने से आपका सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमान, भाग्यशाली अंक- 5


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!