RASHIFAL: 21 नवंबर 2023 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत

मेषः
कुछ दिनों से चल रही व्यस्तता से राहत पाने के लिए थोड़ा वक्त समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में लगाए, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है।विद्यार्थियों को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं का हल मिलने से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
वृषः
हर तरफ सुखद माहौल रहेगा। खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। घर की रखरखाव संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुनः
आपकी आपका बोलचाल का लहजा और कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित रहेंगे। आज आपका कोई विशेष प्रयोजन हाल होने वाला है। दौड़-धूप की अधिकता भी आपके ऊपर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए अति उत्तम है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
कर्कः
पारिवारिक मामलों में अपना योगदान देने से आपका वर्चस्व पड़ेगा तथा आपकी राय को प्राथमिकता भी मिलेगी। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन उत्तम परिणाम देने वाला है। वह अपनी हिम्मत और साहस का परिचय देंगी और सफलता भी हासिल करेंगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
सिंहः
आज कुछ अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा तथा बेहतरीन जानकारियां मिलने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देना आपके महत्व को बढ़ाएगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
कन्याः
किसी खास योजना की प्लानिंग चल रही है तो उसे क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल समय है। सकारात्मक लोगों का सानिध्य आपके व्यक्तित्व को और निखारेगा। साथ ही आपकी कार्यप्रणाली और सूझबूझ से कार्य समय अनुसार संपन्न भी हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4
तुलाः
दिन भर उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने में ही बीतेगा। पारिवारिक समस्या हल करने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आपके प्रयासों की सराहना भी होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिकः
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे, और उसमें कामयाब भी रहेंगे। आपको अपने अंदर मानसिक शांति व भरपूर ऊर्जा महसूस होगी। युवाओं को अपनी किसी प्रतियोगिता में मनोनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
धनुः
आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बनेगा। संतान की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित किसी महत्वपूर्ण स्थिति पर भी विचार विमर्श होगा। उचित समाधान भी मिलेगा। कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
मकरः
सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। पिछले कुछ समय से आप जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित उचित परिणाम मिल सकता है। सोसाइटी अथवा सामाजिक कामों में आप में आपका भी योगदान रहेगा। किसी समारोह या मीटिंग आदि में आपको विशेष रूप से निमंत्रण मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
कुंभः
सुकून और शांति पाने के लिए धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा तथा सेवा संबंधी कार्यों में योगदान भी रहेगा। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने से खुशी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
मीनः
बच्चों से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान मिल जाएगा। अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन व मेल मिलाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2