RASHIFAL: 20 अक्टूबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

आज का राशिफल 20 अक्टूबर दिन रविवार को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ पर संचार करेंगे, जिससे गौरी योग का निर्माण होगा। गौरी योग के साथ आज व्यतीपात योग और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:
मेष (Aries)
अपनी योजनाओं को साकार करते समय इस बात का ध्यान रखें, कि आपको अपनी मेहनत द्वारा ही अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करनी होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा। भाई-बहनों के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
- भाग्यशाली रंग: नीला
- भाग्यशाली अंक: 2
वृषभ (Taurus)
आज अधिकतर गतिविधियां आपके पक्ष में रहेंगी, साथ ही आपकी व्यवहार कुशलता और सूझबूझ द्वारा कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। कोई कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। बच्चों का भी मार्गदर्शन करते रहे।
- भाग्यशाली रंग: हरा
- भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन (Gemini)
अपने अनावश्यक खर्चों पर काबू रखने से आप की कोई समस्या हल हो जाएगी। कई कामों में व्यस्तता रहेगी। आप कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और सफल भी रहेंगे। संतान की पढ़ाई अथवा भविष्य को लेकर की गई प्लानिंग के आज कुछ सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
- भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
- भाग्यशाली अंक: 5
कर्क (Cancer)
कोई भी कार्य करने से पहले उससे संबंधित भरपूर जानकारी लेने से कार्य और सुगम हो जाएंगे। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर विचारों का आदान-प्रदान होगा तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
- भाग्यशाली रंग: गुलाबी
- भाग्यशाली अंक: 6
सिंह (Leo)
कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी। आप अपनी कोशिशों से परेशानियों का सामना भी कर लेंगे। अपना आत्म विश्लेषण तथा आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है।
- भाग्यशाली रंग: लाल
- भाग्यशाली अंक: 9
कन्या (Virgo)
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। आप अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या को हल करने में भी कामयाब रहेंगे। खर्चों के साथ-साथ आय के साधन भी बने रहेंगे, इसलिए ज्यादा समस्या नहीं रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए कोई रिश्ता आएगा।
- भाग्यशाली रंग: आसमानी
- भाग्यशाली अंक:9
तुला (Libra)
बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में संतुष्टि रहेगी और इससे आप अन्य गतिविधियों पर भी अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे। ग्रह स्थिति काफी संतोष कारी है। आपका विवेक और बुद्धिमता द्वारा परिवार से संबंधित लिया गया निर्णय बहुत ही सकारात्मक रहेगा।
- भाग्यशाली रंग: हरा
- भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक (Scorpio)
व्यक्तिगत अथवा परिवार संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आज मनोरंजन पूर्ण समय व्यतीत होगा।
- भाग्यशाली रंग: गुलाबी
- भाग्यशाली अंक:9
धनु (Sagittarius)
आज का ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है। लंबे समय से चली आ रही किसी तनाव और चिंता से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी रुके हुए मामले संपूर्णता की ओर आगे बढ़ सकते हैं। मनोरंजन अथवा धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा।
- भाग्यशाली रंग: बादामी
- भाग्यशाली अंक: 2
मकर (Capricorn)
कुछ विपरीत परिस्थितियां बनेगी, लेकिन आप अपनी योग्यता और कौशल से उन पर नियंत्रण भी कर लेंगे। उधार दिए हुए अथवा कहीं फंसे हुए पैसे की वसूली करने का अनुकूल समय है। घर का माहौल पॉजिटिव बनाए रखने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा।
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- भाग्यशाली अंक: 9
कुंभ (Aquarius)
आपकी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगें। दौड़-धूप की अधिकता भी आपके ऊपर हावी नहीं होगी। यह समय आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए अति उत्तम है। मन शांत रखने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना बेहतर रहेगा।
- भाग्यशाली रंग: क्रीम
- भाग्यशाली अंक: 5
मीन (Pisces)
दिन कुछ मध्यम व्यतीत होगा, लेकिन एक निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से मन मुताबिक सफलता भी मिलेगी। शुभचिंतकों का उचित मार्गदर्शन बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लिए भी निकाल लेंगे। निवेश संबंधी कोई निर्णय ले सकते हैं।
- भाग्यशाली रंग: गुलाबी
- भाग्यशाली अंक: 6
नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।