RASHIFAL: 19 नवंबर 2023 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत

मेषः
आज सही समय पर सही निर्णय लेने से पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सूचना मिल सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
वृषः
आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा समस्या का हल भी निकाल लेंगे। आपके कार्य कुशलता में भी निखार आएगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आप अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुनः
दिन की शुरुआत में ही अपने खास कार्यों की रूपरेखा बना ले इससे आपका कोई विशेष प्रयोजन हाल हो सकता है और साथ ही आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके मिलेंगे। घर के रखरखाव में सुधार लाने संबंधी कार्य भी होंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
कर्कः
रुका हुआ या उधार दिया पैसा मिल सकता है, इसलिए इन कामों पर फोकस रखें। नई जानकारियों और समाचारों को जानने में समय व्यतीत करेंगे। कोई भी दिक्कत आने पर आप येन-केन प्रकारेण अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
सिंहः
कुछ समय से चल रही आप की लगन और मेहनत से आज उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने वाला है, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। कुछ अज्ञात विद्याओं के प्रति भी आपकी रूचि जागृत होगी। मानसिक सुकून पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों और मेडिटेशन का सहारा लेना आपके लिए उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
कन्याः
आपकी मेहनत और योग्यता कि लोग सराहना करेंगे। अपना सामाजिक दायरा और अधिक बढ़ाए। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। साथ ही आलस ना करें और अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान दें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
तुलाः
जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। कोशिश करते रहें और आशावादी बने रहें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की आज कोई समस्या हल हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिकः
बीती हुई नकारात्मक बातों को नजर अंदाज करें, इससे अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आप को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
धनुः
धनु राशि के लिए ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। कुछ बेहतरीन संपर्क स्थापित होंगे। दूसरों के समस्याओं व कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अपने कार्यों की अपेक्षा दूसरों की मदद करने में ज्यादा समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
मकरः
अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। कोई भी उपलब्धि सामने आए तो उसे तुरंत हासिल करें। तय समय पर किए कामों के नतीजे भी अच्छे रहेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद दिख सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
कुंभः
अपने फैसले सर्वोपरि रखें और व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं। इससे आप सुचारू रूप से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
मीनः
मीन राशि के लोग सहजता से अपनी दिनचर्या को व्यतीत करेंगे। आज किसी निकट संबंधी ज्ञान समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। तथा अनुभवी लोगों के सानिध्य में कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को भी मिलेगी। अध्यात्म तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8