RASHIFAL: 18 नवंबर 2023 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत
मेषः
सफलता दायक समय है। अपने काम पर पूरी तरह फोकस करें। मनचाहे तरीके से काम पूरे हो जाएंगे। किसी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद मेल मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4
वृषः
फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। कुछ विशिष्ट लोगों से विचारों का आदान-प्रदान होगा। आपकी जीवन तथा विचार शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। तथा आपको बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ अनुभव मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुनः
घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। आपका कोई अटका हुआ काम भी किसी की मदद से संपन्न हो सकता है। संतान से संबंधित चल रही कोई चिंता दूर होने से राहत रहेगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
कर्कः
रुके हुए मामले पूरे होने की भरपूर संभावना है। अपनी रुचि पूर्ण रचनात्मक कार्यों में भी समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
सिंहः
डेली रूटीन के कार्यों से हटकर कुछ समय आत्ममनन तथा आत्म निरीक्षण में व्यतीत करें। इससे आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। इस समय ग्रह स्थितियां अनुकूल है। कोई विशेष निर्णय लेने में परिवारजनों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
कन्याः
कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें इससे आपका वर्चस्व भी कायम होगा और लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों में निश्चित सफलता मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
तुलाः
कोई भी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बने, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। निश्चित ही आपके लिए लाभदायक रहेगी। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसका परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिकः
वृश्चिक राशि के लिए ग्रह स्थिति में अनुकूलता आ रही है। कुछ समय समाज सेवी संस्था अथवा किसी धार्मिक स्थल पर जरूर दें। जिसे आपको आत्मिक शांति भी मिलेगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। रुके हुए काम बन सकते हैं, उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
धनुः
कहीं फंसी हुई पेमेंट आदि आदि मिल जाने से आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर हो जाएगी। आपका सहज और उदार स्वभाव लोगों को बरबस आकर्षित करेगा। विद्यार्थी गण भी अपने अध्ययन संबंधी कार्यों की ओर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा भी संभव है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
मकरः
आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। यह समय बहुत ही मेहनत और परिश्रम करने का भी है। आपको इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। इसलिए तनाव ना लें तथा कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में जरूर लगाएं। बदलते परिवेश की वजह से आपने जो कुछ नीतियां बनाई है, उसमें उचित सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभः
अपने रुके हुए कार्यों को गति देने का अनुकूल समय है। फाइनेंस संबंधी कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न होते जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
मीनः
किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने की बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करें, इससे आप अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बना पाएंगे। आप अपने अंदर बहुत अधिक ऊर्जा व आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे, और अपने कार्यों को बेहतरीन कार्य रूप देने में भी सक्षम रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 8