RASHIFAL: 17 अक्टूबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

17 अक्टूबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कर्क, कुंभ और मीन राशि के जातको के लिए लाभदायक रहने वाला है। दरअसल आज चंद्रमा का संचार मीन राशि से मेष राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज सुनफा नामक शुभ योग बनेगा क्योंकि चंद्रमा से द्वितीय भाव में आज गुरु मौजूद रहेंगे। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:

मेष (Aries)

इस समय ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लक्ष्य पर फोकस रहना आपको विजय देगा। सूझबूझ और विवेक से कार्य करने से हर बाजी आपके पक्ष में ही रहेंगी।

  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • भाग्यशाली अंक: 5

वृषभ (Taurus)

दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर में संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। पिछले कुछ अनुभवों से सीख कर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की संभावना है।

  • भाग्यशाली रंग: गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन (Gemini)

आज दिन की शुरुआत में बहुत जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन कई काम भी सुलझ जाएंगे। अपनी योजनाओं को अमल में लाने का अनुकूल समय है। किसी खास व्यक्ति की वजह से आपकी शाम बहुत ही सुहावनी रहेगी। इनकम के सोर्स बढ़ने से खर्चों की परेशानी नहीं होगी।

  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • भाग्यशाली अंक: 8

कर्क (Cancer)

यह समय अत्यधिक व्यस्तता और मेहनत वाला है, हालांकि आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे।

  • भाग्यशाली रंग: बादामी
  • भाग्यशाली अंक: 3
इसे भी पढ़ें:  AMBIKAPUR: श्री रामविचार नेताम का आकस्मिक निरीक्षण................शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में सुविधाओं के विस्तार पर दिए निर्देश

सिंह (Leo)

आज किसी व्यक्ति विशेष की मदद से कोई बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। जिससे आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर में कुछ नवीनीकरण व साज सज्जा को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी। कोई भी काम करने से पहले उस पर बजट जरूर बनाएं, तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे।

  • भाग्यशाली रंग: आसमानी
  • भाग्यशाली अंक: 4

कन्या (Virgo)

अपने लक्ष्य पर फोकस रहे, तो निश्चित ही सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। अपनी छुपी प्रतिभाओं को समझें और उनको सही दिशा में लगाएं। भाइयों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।

  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • भाग्यशाली अंक:1

तुला (Libra)

आज कामकाज का दबाव बना रहेगा, लेकिन शाम तक इसके बेहतर परिणाम मिलने से थकान दूर हो जाएगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। असरदार लोगों से मेरी मुलाकात होगी और उनकी सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। परिवार की व्यवस्था को लेकर भी आज कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

  • भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
  • भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक (Scorpio)

दूसरों की बातों को ध्यान से सुने और महत्व दें। किसी के मार्गदर्शन से लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाने से पारिवारिक वातावरण में सुखद बदलाव आएगा।

  • भाग्यशाली रंग: गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक:6

धनु (Sagittarius)

आज आपको किसी उलझन से छुटकारा मिलने वाला है। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा। कुछ समय आत्म केंद्रित होकर चिंतन में लगाएं, आपको अपने कई सवालों के उत्तर मिल जाएंगे। बच्चों की प्रोग्रेस देखकर संतुष्टि रहेगी।

  • भाग्यशाली रंग: लाल
  • भाग्यशाली अंक: 5
इसे भी पढ़ें:  AMBIKAPUR: अंबिकापुर (ग्रामीण)में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित...............इस तिथि से पहले करें आवेदन

मकर (Capricorn)

उत्तम ग्रह गोचर बना हुआ है। रुचि पूर्ण कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को जागृत करेगा।

  • भाग्यशाली रंग: हरा
  • भाग्यशाली अंक: 7

कुंभ (Aquarius)

किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं, अवश्य ही सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन अथवा विदेश जाने के लिए लोगों को कोई संभावना नजर आ सकती हैं।

  • भाग्यशाली रंग: केसरिया
  • भाग्यशाली अंक: 9

मीन (Pisces)

अपने आसपास के लोगों के साथ मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे। अपनी कार्यप्रणाली को योजनाबद्ध और व्यवस्थित रूप से अंजाम दे। आपके घर में किसी तरह के सुधार संबंधी योजना बन सकती है।

  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • भाग्यशाली अंक: 8

नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!