RASHIFAL: 17 फरवरी 2024 का राशिफल……… जाने कैसा रहेगा आज का दिन और किस राशि की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल बारह राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 17 फरवरी 2024 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा-अर्चना की जाती है। शनि देव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जानिए 17 फरवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। यहां पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का हाल जाने… 

मेष राशि- आज के दिन आपका शुभ होगा। इस राशि के नौकरी पेशा वालों को प्रमोशन के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको आनंद मिल सकता है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

वृष राशि- आज के दिन आपका शानदार होगा। लोगों का आप पर विश्वास बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल होगा। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर होगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

मिथुन राशि- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा बीतेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  SURGUJA SAMBHAG: अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए ऑनलाइन कोचिंग 16 फरवरी से

कर्क राशि- आज के दिन आपका मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखें, सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।

सिंह राशि- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ाएंगे। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आएगी। किसी भी निर्देश को मानने के मूड में नहीं रहेंगे।

कन्या राशि- आज के दिन आपका शुभ रहेगा। आज आप परिवार के साथ सुखद वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा।

तुला राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से राय मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। कोई बात साफ ढंग से न कह पाएंगे

इसे भी पढ़ें:  SURGUJA SAMBHAG: महतारी वंदन योजनान्तर्गत दी गई है आवेदन पत्र की स्थिति जानने की सुविधा....... हितग्राही विभागीय वेबसाइट के माध्यम से जान सकते है अपने आवेदन की स्थिति

वृश्चिक राशि- आज के दिन थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे उतने ही बेहतर नतीजे भी मिलेंगे।

धनु राशि- आज के दिन आपका मन आध्यात्मिकता के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। अपने ही लोगों का साथ मिलेगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा।

मकर राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। खासतौर से अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से सफर पर जाना पड़ सकता है। इस राशि के लव लाइफ वालों के पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार का खर्च बढ़ सकता है। किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो बेहतर रहेगा। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है।

कुंभ राशि- आज के दिन आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वह समय से पहले पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इस राशि के प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।

इसे भी पढ़ें:  Cancer Vaccine: रूस के व्लादिमीर राष्ट्रपति पुतिन ने किया बड़ा दावा- पहली बार कैंसर की वैक्सीन बनाने के करीब रूसी वैज्ञानिक

मीन राशि- आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाए रखेंगे। कई तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!