RASHIFAL: 14 अक्टूबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

आज 13 अक्टूबर दिन रविवार को गुरु और शुक्र ग्रह का एक दूसरे सातवें भाव में मौजूद रहने से समसप्तक योग बन रहा है। साथ ही आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इस तिथि को पापांकुशा एकादशी तिथि का व्रत किया जाता है। पापांकुशा एकादशी व्रत के दिन गुरु शुक्र समसप्तक योग के साथ शश योग और घनिष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:

मेष (Aries)

समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। दूसरों पर विश्वास तथा उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। सामाजिक तथा धार्मिक क्रियाकलापों में समय व्यतीत करना मानसिक सुकून देगा। परिवारजनों के साथ भी वार्तालाप करके कुछ बेहतर नतीजे निकलेंगे।

  • भाग्यशाली रंग: आसमानी
  • भाग्यशाली अंक: 7

वृषभ (Taurus)

आर्थिक योजना फलीभूत होने का अनुकूल समय है। लोगों की परवाह ना करके अपनी योग्यता अनुसार मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। निश्चित ही आपको सफलता हासिल होगी। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा।

  • भाग्यशाली रंग: केसरिया
  • भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन (Gemini)

किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी प्लानिंग चल रही है, तो उसके सुखद परिणाम मिलने वाले हैं। पारिवारिक रखरखाव संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक दायरा और अधिक विस्तृत होगा।

  • भाग्यशाली रंग: हरा
  • भाग्यशाली अंक: 6

कर्क (Cancer)

किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। जिसके प्रभाव से आपकी दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। अध्ययनरत बच्चों के लिए समय ज्ञानवर्धक बना हुआ है।

  • भाग्यशाली रंग: गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक: 8
इसे भी पढ़ें:  PANCHANG: 14 अक्टूबर 2024 का पंचांग...........इस साल करवा चौथ पर लगेगी भद्रा, जानें पूजा और चांद निकलने का समय...…....पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

सिंह (Leo)

खास कामों में सफलता के लिए धैर्य और विवेक रखने से जल्दी कामयाबी मिलेगी। संतान से संबंधित चल रही कोई चिंता दूर होने से राहत रहेगी। कुछ समय किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। घर के रखरखाव अथवा परिवर्तन संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है।

  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • भाग्यशाली अंक: 5

कन्या (Virgo)

आज कोई सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। जिससे अपने व्यक्तिगत कार्यों में उचित रूप से ध्यान दे पाएंगे। अन्य विषयों पर भी ज्ञान हासिल होगा। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने की योजना है, तो उस पर काम करने के लिए अनुकूल समय है।

  • भाग्यशाली रंग: क्रीम
  • भाग्यशाली अंक:3

तुला (Libra)

आज कुछ प्रतिकूलता रह सकती है, लेकिन समाधान भी मिलते जाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर अच्छा दिन रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होने से आपको मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपकी कार्य क्षमता में भी निखार आएगा। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

  • भाग्यशाली रंग: बादामी
  • भाग्यशाली अंक: 7

वृश्चिक (Scorpio)

वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन रहेगा और पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी से समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। निकट संबंधियों तथा दोस्तों के साथ संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।

  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • भाग्यशाली अंक:2

धनु (Sagittarius)

सफलता दायक समय है। किसी की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी और आप अपने अंदर दोबारा नयी ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। आपको अपनी बात रखने का भी मौका मिलेगा। विद्यार्थियों और युवाओं का अपने अध्ययन और करियर के प्रति फोकस रहेगा।

  • भाग्यशाली रंग: लाल
  • भाग्यशाली अंक: 9
इसे भी पढ़ें:  AMBIKAPUR: संभागीय संयुक्त संचालक का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा का आकस्मिक निरीक्षण............... अनुपस्थित ए.एन.एम. पर की गई कार्रवाई

मकर (Capricorn)

घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय से सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

  • भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
  • भाग्यशाली अंक: 5

कुंभ (Aquarius)

दिन बहुत ही सकारात्मक व्यतीत होगा, रिश्तेदारों तथा घर परिवार में भी संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से सभी व्यवस्था उचित बनी रहेंगी। आपको किसी विशेष स्थान पर उचित मान-सम्मान मिलने की भी संभावना बन रही है।

  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • भाग्यशाली अंक: 8

मीन (Pisces)

कुछ समय से चल रही परेशानी को हल करने में दोस्त की मदद मिलेगी। अगर कोई भूमि संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उससे संबंधित कार्य भी बन जाएगा। कुछ समय रचनात्मक कार्य में व्यतीत करने से सुकून और आराम मिलेगा।

  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • भाग्यशाली अंक: 2

नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!