RASHIFAL: 12 अक्टूबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

12 अक्टूबर दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार श्रवण नक्षत्र से शनि की राशि मकर में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज अमला नामक शुभ योग बन रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से आज विजयदशमी का दिन मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातको के लिए लाभकारी रहेगा।आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:

मेष (Aries)

कुछ नई गतिविधियां शुरू होगी, साथ ही परिजनों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। युवाओं को किसी सराहनीय कार्य की वजह से विशेष सम्मान भी मिल सकता है। वह लोग भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।

  • भाग्यशाली रंग: गहरा लाल
  • भाग्यशाली अंक: 3

वृषभ (Taurus)

कुछ अच्छी घटनाएं होंगी। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ज्यादा ध्यान दें। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण हर गतिविधि में उचित सामंजस्य बनाकर रखेगा। कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें निभाने में भी सक्षम रहेंगे।

  • भाग्यशाली रंग: हरा
  • भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन (Gemini)

आर्थिक योजना में निवेश करने का अनुकूल समय है। आज ऐसी गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करें, जहां आपको समान व्यक्तित्व वाले लोगों से मिलने का भी मौका मिले। घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा।

  • भाग्यशाली रंग: केसरिया
  • भाग्यशाली अंक: 3

कर्क (Cancer)

आज अचानक ही कोई महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति होगी। किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती हैं। अपनी पूरी योग्यता और मेहनत अपने कार्यों में लगा दें। निश्चित ही सफलता मिलेगी।

  • भाग्यशाली रंग: बादामी
  • भाग्यशाली अंक: 5
इसे भी पढ़ें:  AMBIKAPUR: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने नामांकन प्रक्रिया के लिए दिशा-निर्देश किया जारी.................यूजी प्रथम सेमेस्टर को नामांकन से पहले करना होगा यह काम

सिंह (Leo)

लाभदायक समय है। व्यस्तता के बावजूद आप अपने रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर भी कोई प्लानिंग होगी। युवाओं को कोई कंपटीशन संबंधित उचित परिणाम मिल सकते हैं।

  • भाग्यशाली रंग: हरा
  • भाग्यशाली अंक: 6

कन्या (Virgo)

बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। अगर कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग द्वारा फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा।

  • भाग्यशाली रंग: सफेद
  • भाग्यशाली अंक:2

तुला (Libra)

आज काफी व्यस्तता रहेगी और शाम तक आपकी सभी गतिविधियां व्यवस्थित भी हो जाएंगी। जिसकी वजह से आप खुद को बहुत ही हल्का-फुल्का व तनावमुक्त महसूस करेंगे। युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।

  • भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
  • भाग्यशाली अंक: 7

वृश्चिक (Scorpio)

अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में बदलाव लाने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों के सानिध्य और मार्गदर्शन में रहने से बहुत कुछ बेहतरीन सीखने को मिलेगा। उनका सम्मान बनाए रखें। किसी भी चुनौती को स्वीकार करना और उसका मुकाबला करना आपको सफलता दे सकता है।

  • भाग्यशाली रंग: केसरिया
  • भाग्यशाली अंक:9

धनु (Sagittarius)

दिन की शुरुआत बहुत ही सुकून भरी रहेगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने दिनचर्या में बदलाव भी लाना पड़ सकता है जो कि सकारात्मक ही रहेगा और खुद को साबित करने के भी मौके मिलेंगे।

  • भाग्यशाली रंग: आसमानी
  • भाग्यशाली अंक: 3
इसे भी पढ़ें:  IND VS BAN: भारत बनाम बांग्लादेश: आज के तीसरे टी-20 मैच के लिए पिच रिपोर्ट...............मौसम का हाल और आंकड़ों पर एक नजर

मकर (Capricorn)

इस समय बहुत अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी और आप काफी हद तक व्यवस्थित भी कर लेंगे। नए लोगों से जुड़कर आपको कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे।

  • भाग्यशाली रंग: पीला
  • भाग्यशाली अंक: 1

कुंभ (Aquarius)

पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों तथा व्यवस्था को बनाए रखने में भी आपका योगदान रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है।

  • भाग्यशाली रंग: क्रीम
  • भाग्यशाली अंक: 5

मीन (Pisces)

आज कोई छुपी हुई बात आपके सामने आ सकती है, जिससे आप किसी मुसीबत में आने से बच जाएंगे। स्त्री वर्ग के लिए आज का दिन खास तौर पर लाभदायक है। हालांकि घर के अलावा अन्य कार्यों में भी उनका योगदान रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • भाग्यशाली अंक: 6

नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!