RASHIFAL: 11 अक्टूबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

11 अक्टूबर शुक्रवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार बता रहा है कि आज का दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातको के लिए लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का संचार उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से धनु उपरांत मकर राशि में होने से गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनेगा। जबकि आज शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग भी बनेगा जो इन राशियों को लाभ दिलाएगा। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:
मेष (Aries)
परिवार के साथ किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का विचार बनेगा। किसी महत्वपूर्ण काम पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत फैसला लें। घर में भी साज-सज्जा संबंधी किसी बदलाव पर योजना बन सकती है।
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- भाग्यशाली अंक: 4
वृषभ (Taurus)
आप अपनी मेहनत और परिश्रम से अस्त-व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। ग्रह स्थिति उत्तम बनी हुई है। इसका उपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। संतान को प्रतियोगिता आदि में सफलता मिलने पर मन हर्षित रहेगा।
- भाग्यशाली रंग: लाल
- भाग्यशाली अंक: 9
मिथुन (Gemini)
अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय है। खुद को आत्मविश्वास से सराबोर महसूस करेंगे। कुछ दिनों से चल रही काम की अधिकता से भी राहत मिलेगी। घर-परिवार के प्रति भी आपका योगदान बना रहेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन सकती हैं।
- भाग्यशाली रंग: हरा
- भाग्यशाली अंक: 5
कर्क (Cancer)
विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की निराशा दूर होगी। कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है। सफलता अवश्य ही आपको मिलेगी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। सिर्फ दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें।
- भाग्यशाली रंग: क्रीम
- भाग्यशाली अंक: 2
सिंह (Leo)
आपका सोच-समझकर निर्णय लेना और कोशिश करके अधिकतर काम स्वयं ही निपटाना आपको सफलता देगा। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए बहुत ही सहायक रहेगी। अभिभावकों के मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए आशीर्वाद स्वरुप रहेगा।
- भाग्यशाली रंग: आसमानी
- भाग्यशाली अंक: 7
कन्या (Virgo)
दिन का अधिकतम समय सामाजिक तथा पारिवारिक कार्यों में ही व्यतीत हो जाएगा। आपकी किसी उचित कार्यशैली की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक संबंधी समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।
- भाग्यशाली रंग: बादामी
- भाग्यशाली अंक: 5
तुला (Libra)
समस्याओं का दौर चल रहा है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियां सुलझा लेंगे और आपके कार्यों से लोग प्रभावित भी होंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल-मिलाप होगा। आज दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा।
- भाग्यशाली रंग: पीला
- भाग्यशाली अंक: 3
वृश्चिक (Scorpio)
कोई बड़ी प्लानिंग चल रही है, दोस्तों की मदद मिलेगी तथा आप पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेने की जरूरत है। किसी समारोह में भी जाने का प्रोग्राम बनेगा।
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- भाग्यशाली अंक:1
धनु (Sagittarius)
आज किसी खास मुद्दों पर वार्तालाप रहेगा और उसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। महिलाएं घर और प्रोफेशन दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
- भाग्यशाली रंग: गुलाबी
- भाग्यशाली अंक: 6
मकर (Capricorn)
रोजमर्रा की व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ रुझान रहेगा और आपको सुकून भी मिलेगा। कुछ परेशानियां आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक तथा संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रहेंगे।
- भाग्यशाली रंग: केसरिया
- भाग्यशाली अंक: 3
कुंभ (Aquarius)
दिन भर सक्रियता बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। घर में धार्मिक कृत्य संबंधी पूजा-पाठ संपन्न हो सकता है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को नियत समय पर पूरा कर लें। अपनी जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे।
- भाग्यशाली रंग: नीला
- भाग्यशाली अंक: 7
मीन (Pisces)
संतुलित दिनचर्या रखना आपको व्यवस्थित होने में मदद करेगा। अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। दौड़-धूप की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी। प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों का भी सानिध्य मिलेगा।
- भाग्यशाली रंग: हरा
- भाग्यशाली अंक: 8
नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।