RASHIFAL: 05 नवंबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

5 नवंबर, मंगलवार को चंद्रमा का गोचर धनु राशि में हो रहा है। इस दौरान चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में स्थित रहेंगे। इस गोचर के साथ-साथ चंद्रमा से द्वादश भाव में शुक्र और बुध की युति होने के कारण लक्ष्मी नारायण योग और अनफा योग का संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:
मेष (Aries)
दिन की शुरुआत में महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, इसलिए समय का सदुपयोग करें। घर के नवीनीकरण या सुधार संबंधी कार्यों पर विचार विमर्श भी होगा।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 6
वृष (Taurus)
आज आपको ऐसा लगेगा कि ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद मिल रहा है। अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। घर के नवीनीकरण या रखरखाव की योजनाएं बनेंगी और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर निवेश करना फायदेमंद साबित होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 7
मिथुन (Gemini)
घर के वरिष्ठों के मार्गदर्शन में आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। यह समय मेहनत और परीक्षा का है, लेकिन आपकी कार्यक्षमता सफलता दिलाएगी। युवा करियर में उपलब्धि प्राप्त करने के लिए आशावादी रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: जामुनी
भाग्यशाली अंक: 7
कर्क (Cancer)
आज महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अनुकूल है। पिछली कमियों से सीखते हुए दिनचर्या में बदलाव करें। अतिरिक्त आय का कोई साधन भी बन सकता है और बिगड़े हुए संबंध सुधरेंगे।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 1
सिंह (Leo)
आज सकारात्मक ऊर्जा के साथ किसी कार्य की योजना बनाएंगे तो अधूरे कार्य भी पूरे हो सकते हैं। कोई असंभव कार्य बनने से मन में प्रसन्नता होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। युवा वर्ग आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे।
भाग्यशाली रंग: केसरिया
भाग्यशाली अंक: 2
कन्या (Virgo)
आपका हौसला और आत्मविश्वास आज ऊंचा रहेगा। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान या मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
भाग्यशाली अंक: 2
तुला (Libra)
लंबे समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित करने का समय है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपकी वाकपटुता से आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 4
वृश्चिक (Scorpio)
सकारात्मक सोच से पिछले समय का तनाव समाप्त हो सकता है। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवा अपने लक्ष्य को लेकर सफल होंगे और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी
भाग्यशाली अंक: 8
धनु (Sagittarius)
दिन सुखद रहेगा और विदेश में रह रहे परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है। सायंकाल में किसी सामाजिक समारोह का निमंत्रण मिलेगा। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत युवाओं को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 4
मकर (Capricorn)
आज की सकारात्मकता से आपकी कोई समस्या हल हो सकती है, जिससे दिन खुशनुमा रहेगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। घर के रखरखाव पर विचार-विमर्श होगा।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ (Aquarius)
किसी विशेष कार्य के प्रति आपके प्रयासों से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त का मौका भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया
भाग्यशाली अंक: 7
मीन (Pisces)
दिन सुखद रहेगा और खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्यों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 7
नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।