RASHIFAL: 04 अक्टूबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

​4 सितंबर का राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा के तुला राशि में गोचर से शुक्र और चंद्रमा के बीच युति संबंध बनेगा। जबकि सूर्य और बुध भी युति संबंध में रहेंगे और चंद्रमा से बारहवें भाव में होगे। ऐसे में आज अनफा योग का लाभ भी कई राशियों को प्राप्त होगा। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा

मेषः

राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए सम्मान जनक स्थितियां बनेंगी। सभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे। तकाजा करने पर फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी।

भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक-9

वृषः

परिस्थितियों के अनुसार खुद में बदलाव लाने से मनोबल बढ़ेगा तथा कार्य भी आसानी से संपन्न हो जाएंगे। पारिवारिक अथवा पैतृक संबंधी कोई मसला हल हो सकता है। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी।

भाग्यशाली रंग– आसमानी, भाग्यशाली अंक-8

मिथुनः

आज पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की कृपा से आपकी कोई अभिलाषा पूरी होने वाली हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से सुकून मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। परिवार के लोगों के साथ घर संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक-3

कर्कः

आज दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मांगलिक गतिविधि को लेकर चर्चा रहेगी और सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। युवाओं को करियर से संबंधित इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी।

इसे भी पढ़ें:  PANCHANG: 04 अक्टूबर 2024 का पंचांग..............आज नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को है समर्पित...…....पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक-5

सिंहः

आपकी अपने काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी और कुछ विशिष्ट व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनाएंगे। आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। परंतु समय का भरपूर सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक-5

कन्याः

घर के वरिष्ठ लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन से कोई खास कार्य संपन्न होगा और फाइनेंस से संबंधित समस्याओं का भी हल मिलेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मतभेद दूर होने से संबंधों में सुधार आएगा तथा सुकून और राहत भरा माहौल रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4

तुलाः

अति व्यस्तता के बोझ से आज राहत मिलने वाली है। जिससे आप अपने मन मुताबिक गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। संतान की किसी उपलब्धि को देखकर मन में प्रसन्नता रहेगी तथा उसका मनोबल बढ़ाने में आपका विशेष योगदान भी रहेगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक-1

वृश्चिकः

आज दिन प्रसन्नता से परिपूर्ण व्यतीत होगा। अपने प्रति आत्म निरीक्षण करने से आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। घर के रखरखाव में बदलाव संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। मित्रों के साथ भी मेल मुलाकात होगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

धनुः

कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में रहने का मौका मिलेगा। उत्तम जानकारियां भी हासिल होंगी। इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक-5

इसे भी पढ़ें:  AMBIKAPUR: के आर टेक्निकल कॉलेज की महिला बास्केटबॉल टीम ने परिक्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता जीती......................राजमोहिनी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज अंबिकापुर को आज फाइनल में हराया

मकरः

रुके हुए कार्य में मित्रों की मदद से गति आएगी। अपनी कार्य क्षमता पर पूरा भरोसा रखें, निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। आध्यात्मिक, धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से सुकून और शांति रहेगी।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक-6

कुंभः

पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान आज मिल जाएगा। अगर किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। युवा वर्ग ध्यान रखें कि चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4

मीनः

इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में पूरी तरह मेहरबान है, इनका भरपूर सहयोग करें। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और यह संपर्क बहुत ही लाभदायक भी रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी संभावना है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-8

नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!