RASHIFAL: 04 नवंबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

4 नवंबर, सोमवार को चंद्रमा दिन-रात वृश्चिक राशि में संचार करेंगे, जबकि सूर्य तुला राशि में स्थित रहेंगे, जिससे अनफा योग बनेगा। साथ ही आज के दिन शोभन योग और अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा। आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा:

मेष
आपको आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और जो काम सोच रहे हैं, वे समय पर पूरे हो जाएंगे। परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय में वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भी मिलेगा। मनोरंजक यात्रा का भी प्लान बन सकता है। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 7

वृष
किसी खास योजना में सफलता मिलेगी, बस खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। आपके व्यक्तित्व और बोलचाल का प्रभावशाली तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 8

मिथुन
आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा। व्यक्तिगत काम व्यवस्थित तरीके से करने से लक्ष्य जल्दी हासिल करेंगे। परिवार में किसी से खुशखबरी मिल सकती है। भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 4

कर्क
स्वास्थ्य में सुधार के साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मार्केटिंग और विदेशी संपर्कों को मजबूत करना फायदेमंद रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह प्रस्ताव की चर्चा हो सकती है। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 6

सिंह
कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। अधिकतर समय धार्मिक और सामाजिक कार्यों में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति रुझान बढ़ रहा है। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 1

कन्या
आपके प्रयासों से सामाजिक और पारिवारिक सराहना मिलेगी। मित्रों के साथ संबंधों में और नजदीकियां आएंगी। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3

इसे भी पढ़ें:  PANCHANG: 04 नवंबर 2024 का पंचांग.........कल से शुरू हो रही है छठ पूजा.............पूरा छठ कैलेंडर देखें यहाँ...…....पंचांग पढ़कर करें दिन की शुरुआत

तुला
परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। दिन की शुरुआत में ही कार्य योजना बना लें ताकि मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकें। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 8

वृश्चिक
दिनचर्या को व्यवस्थित करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने और सहयोग करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 1

धनु
संपत्ति खरीदने के लिए दिन अनुकूल है। युवाओं को नया अवसर मिल सकता है। घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक बदलाव करेंगे। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 1

मकर
प्लानिंग और सकारात्मक सोच आपकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाएंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 1

कुंभ
प्रियजनों से मुलाकात होगी और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से सकारात्मकता मिलेगी। धन निवेश के लिए समय अच्छा है। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3

मीन
वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से सकारात्मकता और खुशी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 3

नोट: यह जानकारी केवल जनरुचि के उद्देश्य से दी गई है। ज्योतिषीय और धार्मिक उपायों का पालन अपनी व्यक्तिगत आस्था और विश्वास के आधार पर करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सुझाव देना है, किसी परिणाम की गारंटी नहीं। कृपया अपनी श्रद्धा और विवेक से इन उपायों को अपनाएं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!