RASHIFAL: 04 दिसंबर 2023 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत

मेषः

मेहनत के हिसाब से नतीजे चाहते हैं, तो रूटीन में सुधार करना जरूरी है। अपने किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में घर के वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग अवश्य लें। उनकी उचित सलाह से आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। तथा हास-परिहास और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृषः

घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण हेतु कुछ योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही काम भी शुरू होगा। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में निकट संबंधियों की आवाजाही भी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुनः

 आज अत्यधिक जिम्मेदारियां और दौड़धूप की स्थिति बनी रहेगी। परंतु मिलने वाली सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से कुछ बेहतर सीखने को भी मिलेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने वाला है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्कः

भाग्योदय दायक समय है। कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो रहा है। आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। संबंधियों तथा पड़ोसियों के साथ गेट-टूगेदर करने का अवसर बनेगा। रचनात्मक कार्य में भी समय व्यतीत होगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंहः

आज कई तरह के उपलब्धियां मिलने की संभावना है। परंतु कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से जानकारी अवश्य ले। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कन्याः

आज आपका कोई मन मुताबिक कार्य पूरा होने से मानसिक सुकून रहेगा। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में उचित सामंजस्य भी रहेगा। कुछ समय एकांत में अथवा किसी आध्यात्मिक गतिविधि में भी अवश्य व्यतीत करें। इससे कार्य क्षमता और अधिक बेहतर होगी।

इसे भी पढ़ें:  IND VS SA: भारतीय क्रिकेट टीम के नए मिशन का कब से होगा आगाज............यहां जानिए पूरा शेड्यूल.......... और स्क्वाड

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

तुलाः

उपस्थित दिनचर्या रहेगी और कलात्मक तथा रुचि पूर्ण कार्यों में विशेष समय व्यतीत होगा। और आप अपने आप को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता आ सकता है। कहीं से पैसा भी मिलने की स्थिति बन रही है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिकः

आज अचानक ही कुछ सुखद परिस्थितियां बनेगी। कुछ खास अथवा राजनीतिक लोगों से मुलाकात के भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। इस समय किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत निर्णय ले। समय अनुकूल है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

धनुः

पिछले कुछ समय से रिश्तेदारों अथवा पड़ोसियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आज आप हर काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे, और कामयाब भी होंगे। आपके अंदर आत्मिक शांति व्याप्त रहेगी।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

मकरः

दिल की बजाय दिमाग से निर्णय ले और प्रैक्टिकल बने। इससे आप बुद्धिमत्ता व होशियारी से सभी काम में पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभः

आपके प्रयासों से दूरदराज के संबंधियों और मित्रों के साथ पुनः संबंध स्थापित होंगे और आपसी प्रेम प्यार भी बढ़ेगा। कोई कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। इसलिए अपने पक्षों को मजबूत करके रखें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

इसे भी पढ़ें:  AFCAT 2024: वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू............ एएफकैट पोर्टल पर करें आवेदन

मीनः

आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का मौका मिले तो उसे तुरंत हासिल करें। यह मुलाकात आपके व्यक्तित्व में भी निखार लाएगी। परिवार के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग आदि में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!