RASHIFAL: 04 अगस्त 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन………. और किस राशि की चमकेगी किस्मत

4 अगस्त, रविवार को सिद्धि और श्रीवत्स योग बन रहे हैं। आज का राशिफल बता रहा है कि, चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में पुष्य उपरांत आश्लेषा नक्षत्र से होगा। इस दौरान चंद्रमा और सूर्य द्विग्रह योग बनाएंगे और साथ ही आज गुरु और मंगल एवं बुध और शुक्र भी द्विग्रह योग बनाएंगे। इन स्थितियों में आज 6 ग्रह 3 राशियों में द्विग्रह बनाकर संचार करेंगे जिससे मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आज यानी 4 अगस्त का दिन किन किन राशियों का किस्मत चमकाने वाला है।

मेषः

अनुभवी लोगों के सानिध्य में कई तरह की जानकारियां मिलेंगी, जो कि आपके भविष्य के लिए लाभदायक भी रहेंगी। आपकी किसी कार्यप्रणाली से परिवार के लोगों को आप पर गर्व रहेगा। फोन और मीडिया के माध्यम से युवाओं को कोई सुझाव मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- गहरा हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृषः

आज का दिन कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनाए रखेगा। किसी शुभचिंतक के साथ फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद साबित होगा। आप अपने आत्मविश्वास तथा भरपूर ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों को उचित अंजाम भी देने में सक्षम रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुनः

दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों के प्रति भी आपका रुझान रहेगा। पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे विवाद आपके प्रयासों से हल हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कर्कः

फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार होगा और आपको इसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित भी काम बनने की संभावना है। परिवार के किसी संबंधी के विवाह को लेकर भी कुछ निर्णय होंगे।

इसे भी पढ़ें:  AMBIKAPUR: फिर आसमां छूने को तैयार अंबिकापुर के माउंटेन मैन...................15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी पर फहराएंगे तिरंगा

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंहः

भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। सही समय पर सही निर्णय लेना आपको फायदा देगा। आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। संबंधियों तथा पड़ोसियों के साथ मधुरता भरे संबंध रहेंगे। रचनात्मक कार्य में भी समय व्यतीत होगा।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कन्याः

संतान संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। जिससे तनाव मुक्त होने से आपका अधिकतर समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में भी आपका योगदान बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

तुलाः

आज परिवार से जुड़ा शुभ काम पूरा होगा। बड़ों का आशीर्वाद और कृपा से आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। किसी भी सरकारी समस्या का समाधान आज शांति से हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिकः

सामाजिक अथवा राजनैतिक संबंधों के माध्यम से आपको उचित लाभ होने की स्थिति बन रही हैं। सिर्फ अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

धनुः

घरेलू तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने में सक्षम रहेंगी। कहीं निवेश करने के लिए बेहतरीन समय है। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से हल होने की भी संभावना है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मकरः

दिन अच्छा व्यतीत होगा। परिवार में चल रही कोई समस्या का निवारण होगा। चीजों को नए तरीके से जानने की कोशिश करें तथा कुछ समय अपनी रूचि पूर्ण कार्यों के लिए भी निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  IND VS SL ODI: श्रीलंका ने भारत को दिया 241 रनों का लक्ष्य.............. सुंदर ने अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को किया परेशान

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभः

आज आप अपने किसी रुके हुए कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। अगर कोई पैतृक मामला अटका हुआ है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मीनः

यह समय आपको कई तरह की उपलब्धियों में व्यस्त करने वाला है। रुके हुए कार्य गति में आएगी। पारिवारिक लोगों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। कोई धार्मिक आयोजन का विचार भी बनेगा।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।


इस वेबसाइट पर निःशुल्क प्रकाशन के लिए ambikapurcity@gmail.com पर आप प्रेस विज्ञप्ति भेज सकते है।


क्या आपने इसे पढ़ा:

error: Content is protected !!