RASHIFAL: 03 अक्टूबर 2024 का राशिफल………जाने कैसा रहेगा आज का दिन…………..और किस राशि की चमकेगी किस्मत

3 अक्टूबर दिन गुरुवार को शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं और आज मां दुर्गा के पहले स्वरूप की पूजा की जाएगी। साथ ही चंद्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करने वाले हैं और इंद्र योग, मालव्य योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा
मेषः
अपनी दिनचर्या में समय अनुसार परिवर्तन लाने से व्यवस्था बेहतर होगी। काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य किसी शुभचिंतक की मदद से हल हो जाएगा और इससे आपको सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजनाएं कार्य रूप में परिणित होगी।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक-7
वृषः
रुके हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे और आप अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपने जो लक्ष्य और उम्मीद संबंधी सपने संजोए थे, आज वह काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर समय है।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक-6
मिथुनः
जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। नजदीकी संबंधों का स्नेह मिलेगा और उनकी बातों का अनुसरण करने से आपकी समस्या भी हल होगी। आय की स्थिति बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करना आपको शांति और मानसिक सुख देगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
कर्कः
किसी भी कार्य को सहज तरीके से करने का प्रयास करें, आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। संतान पक्ष की किसी गतिविधि से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर में मेहमानों आगमन के आगमन संबंधी सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-3
सिंहः
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी तथा आपको मानसिक और आत्मिक सुकून भी मिलेगा। आपका अपने कार्यों के प्रति समर्पण भावना आपके लिए कुछ नए मार्ग भी प्रशस्त करेगी और फायदा भी होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-2
कन्याः
आज कोई नई गतिविधि शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही फोकस रहे। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिलेगा और आपका आत्म सम्मान तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। युवाओं को किसी कंपटीशन में सफलता मिलने से नौकरी की प्राप्ति संभव है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-5
तुलाः
आज पूरा दिन खुशियों से भरपूर और मनोबल बढ़ाने वाला रहेगा। कोई आर्थिक समस्या चल रही है, तो उसे सुलझाने के लिए कुछ रास्ते खुलेंगे। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर बेहतर मौके मिलने वाले हैं। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल-मिलाप से भी खुशी होगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक-7
वृश्चिकः
दिनचर्या व्यवस्थित रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धर्म-कर्म से जुड़ी गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। कुछ समय बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभवों को आत्मसात करना आपको नई दिशा देगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चल रही समस्या का समाधान पा लेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
धनुः
चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-7
मकरः
आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी बड़ी योजना पर विचार-विमर्श होगा, जिसका फायदा भी आने वाले समय में बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को किसी सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है। रिश्तेदारों की भी आवाजाही बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1
कुंभः
आज कोई विषम परिस्थिति बनेगी। लेकिन आप अपनी योग्यता से उसका समाधान भी ढूंढ लेंगे। अपनी किसी खास योजना को भी साकार करने का अनुकूल समय है। कोई पारिवारिक मसला हल हो सकता है। बच्चों की तरफ से भी कोई सुखद समाचार मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक-8
मीनः
आपके प्रयासों से आय के साधनों में सुधार आएगा तथा आर्थिक गतिविधियां भी सुद्रण बनेगी। किसी भी योजना को बनाने से पहले जल्दबाजी ना करके उस पर पूरी तरह विचार-विमर्श अवश्य करें। इससे आप उचित अंजाम दे पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9
नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।